Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

CM Shivraj बोले- कभी नहीं देखा है ऐसा लाचार अविश्वास प्रस्ताव, कांग्रेस में ही किसी को किसी पर विश्वास नहींं

विधानसभा में सीएम शिवराज ने अविश्वास प्रस्ताव पर जवाब देते हुए कमलनाथ की गैर मौजूदगी पर तंज कसते हुए कहा कि हम सदन में लेकिन कमलनाथ जी नहीं है। सीएम ने कहा कि कांग्रेस की सरकार उनके अहंकार से गिरी।

CM शिवराज बोले कभी नहीं देखा है ऐसा लाचार अविश्वास प्रस्ताव

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विधानसभा में कांग्रेस के अविश्वास प्रस्ताव का जवाब देते हुए कमलनाथ की 15 महीने की सरकार के कार्यकाल को लेकर कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि कमलनाथ की सरकार में भ्रष्टाचार का लोकव्यापी करण कर दिया गया था। कलेक्टर,एसपी की पोस्टिंग में बोली लगाकर पैसे दिए जाते थे। अगर एक की पोस्टिंग हो जाए और दूसरा अधिक पैसे दे दे तो पहले वाले की पोस्टिंग बदल दी जाती थी। कलेक्टर, एसपी की पोस्टिंग में इतना अधिक करप्शन तो कांग्रेस की 2003 के पहले की सरकार में भी नहीं था।

Recommended Video

    CM Shivraj बोले- कभी नहीं देखा है ऐसा लाचार अविश्वास प्रस्ताव
    15 हजार ट्रांसफर हुए

    15 हजार ट्रांसफर हुए

    विधानसभा में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कमलनाथ सरकार ने 15 महीने में साढे 400 आईपीएस आईएएस के तबादले किए। इस दौरान 15,000 ट्रांसफर हुए और इसके बदले वसूले गए पैसे आईटी छापे में बरामद हुए, जिसका ऑडियो भी वायरल हुआ था। कोई चाहे तो वे सुना भी सकते हैं। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार की विषबेल ऐसी फैली थी कि दतिया में 33 कलेक्टर पदस्थ कर दिए गए। जिसकी लोकायुक्त में जांच भी चल रही है। उन्होंने कहा बल्लभ भवन दलालों का अड्डा बन गया था। कमलनाथ की सरकार में ठेके होने के बाद शर्तें बदल दी जाती थी। ठेकेदारों को आओ-आओ और विधायकों को चलो चलो कहते थे।

    1350 करोड़ रुपये बगैर काम के दे दिए गए : CM

    1350 करोड़ रुपये बगैर काम के दे दिए गए : CM

    मंत्री गोपाल भार्गव ने आरोप लगाते हुए कहा कि मोंटाना कंपनी को 1350 करोड़ रुपये बगैर काम के दे दिए गए। सीएम चौहान ने कहा कि 877.57 का भुगतान ठेकेदारों को काम हुए बगैर ही किया गया। छिंदवाड़ा कॉन्प्लेक्स में 2 हजार करोड़ रूपये एडवांस दिए गए। एक सिंचाई परियोजना की 8 निविदा बुलाई गई। बाद में उसकी शर्त बदल दी गई जब भाजपा की सरकार आई तो इन कमियों को ठीक किया गया।

    सीएम ने कहा कि 11 दिसंबर 2020 को मतगणना का दिन था। रात के 2:00 बजे तक हमने चुनाव परिणाम देखें और जो परिणाम आए उसमें हमारी 109 सीटें थी कांग्रेस की 114 सीटें थी। रात में मैं निश्चय करके सोया था कि सुबह ही मैं इस्तीफा दे दूंगा। एक नहीं अनेकों सदस्य रास्ते में थे। मुझे जोर देकर कहा गया कि इस्तीफा नहीं देना है। लेकिन मैंने कहा कि मेरी अंतरात्मा गवाही नहीं देती, सीटें कांग्रेस की ज्यादा है। सरकार उनको बनानी दो। अगर हमें तोड़ना होता, तो हम कांग्रेस की सरकार बनने ही नहीं देते।

    सरकार जाने के 15 मिनट पहले 63 करोड़ का मोबाइल सौदा

    सरकार जाने के 15 मिनट पहले 63 करोड़ का मोबाइल सौदा

    सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सदन में कहा कि कमलनाथ सरकार जाने के 15 मिनट पहले आंगनबाड़ी केंद्र में सप्लाई किए जाने वाले ₹63 करोड़ के मोबाइल का सौदा किया गया। इतना ही नहीं कृषि उपकरण खरीदी और आइफा अवॉर्ड में मैं भी घोटाला किया गया जिसकी ऑडियो उपलब्ध है उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार में बीजेपी के नरोत्तम मिश्रा, संजय पाठक, भूपेंद्र सिंह, विश्वास सारंग, विजय शाह को प्रताड़ित करने के केस दर्ज किए गए।

    पाइप लाइन की गुणवत्ता से भी कांग्रेस सरकार ने किया खिलवाड़

    पाइप लाइन की गुणवत्ता से भी कांग्रेस सरकार ने किया खिलवाड़

    सीएम शिवराज ने कहा कि सिंचाई के लिए पाइप लाइन की गुणवत्ता से भी कांग्रेस सरकार ने खिलवाड़ किया था। नियम, शर्तों से भी खिलवाड़ किया। घटिया गुणवत्ता की सामग्री का उपयोग कर पैसों की बंदरबांट हुई थी। कांग्रेस सरकार ने भाजपा के विधायकों, नेताओं से बदले की भावना से नियम विरुद्ध जाकर कार्रवाई करने की कोशिश की। संपत्तियों को नेस्तनाबूद करने का कुचक्र रचा, कई दुकानें तोड़ी गईं। हमने राजनीतिक विद्वेष में कभी कोई कार्रवाई नहीं की। प्रदेश को अपराध मुक्त बनाने के लिए गुंडे, माफिया, बदमाशों पर कार्रवाई की, उनकी अवैध संपत्तियों को तोड़ा। लेकिन कांग्रेस सरकार ने भाजपा को निशाना बनाया था। जब तक कांग्रेस की सरकार थी बैगा, सहरिया, भारिया सहित अन्य जनजातीय समुदाय के पात्र हितग्राहियों के खातों में राशि नहीं पहुंची थी। कांग्रेस ने जनजातीय समुदाय के साथ भी धोखा किया।

    कांग्रेस सरकार ने किसानों के साथ धोखा किया : CM शिवराज

    कांग्रेस सरकार ने किसानों के साथ धोखा किया : CM शिवराज

    सीएम ने इस दौरान एक पीड़िता को लेकर कहा कि मैं श्रीमती संतो बाई जी के लिए तत्काल निर्देश दे रहा हूं कि प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री मनीष रस्तोगी तत्काल सम्बन्धित कलेक्टर से बात कर, संतोबाई जी को गाड़ी से बुलवा कर अस्पताल में भर्ती करवाएं। राहुल गांधी ने सार्वजनिक रूप से कहा था कि 10 दिनों में कर्ज माफी कर दी जाएगी, लेकिन कांग्रेस सरकार ने किसानों के साथ धोखा किया। रंग-बिरंगे फार्म, निजी और सरकारी बैंकों में भेद जैसे अलग-अलग उपायों से किसानों को उलझाया गया। हमने प्रदेश के किसानों के खातों में 2 लाख 12 हजार 464 करोड़ रुपए डाले हैं, जबकि आपने ऊंट के मुंह में जीरा के समान महज 7000 करोड़ रुपए किसानों को दिए थे। यह प्रदेश की जनता तय करेगी कि किसान हितैषी आपकी सरकार थी या हमारी सरकार है।कांग्रेस ने मध्यप्रदेश पर कर्ज का बोझ लाद देने का आरोप लगाया है। कांग्रेस ने भी रु.30 हजार करोड़ का कर्ज लिया था, हमने उसे 48 हजार करोड़ किया। उस राशि का उपयोग आधारभूत ढांचों के विकास व जनता के कल्याण के लिए कर रहे हैं और हमने कर्ज की सीमा नहीं लांघी है।

    कमलनाथ नहीं पर हम मौजूद है सदन में

    कमलनाथ नहीं पर हम मौजूद है सदन में

    कमलनाथ की गैरमौजूदगी पर तंज कसते हुए सीएम शिवराज ने कहा कि हम सदन में लेकिन कमलनाथ जी नहीं है। सीएम ने कहा कि कांग्रेस की सरकार उनके अहंकार से गिरी। सीएम ने कहा कि स्वस्थ लोकतंत्र की परंपरा यही है कि स्वस्थ बहस हो। हम सवाल पूछे और जवाब भी सुने।गरीबों के कल्याण के लिए शुरू की गई संबल योजना से लाखों गरीबों के नाम कांग्रेस की सरकार ने काट दिए। हमने बच्चों को लैपटॉप देने की योजना शुरू की थी, कांग्रेस सरकार ने लैपटॉप बांटना भी बंद कर दिया था। यदि कांग्रेस सरकार ने जनकल्याण और प्रदेश के विकास के लिए कार्य किया होता, तो उनकी ही सरकार के मंत्री उन्हें छोड़कर हमारे साथ ना आते। हमारे पास आए साथियों का फैसला सही था और जनता ने उन्हें उपचुनाव में भारी बहुमत से फिर से निर्वाचित किया।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+