CM शिवराज ने मोची बंधुओं के साथ खाया खाना, कहां- जूता बनाना कोई शर्म का काम नहीं

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित मोची बंधुओं के सम्मेलन में मोचियों के व्यवसाय को बढ़ाने के लिए ₹10 हजार के चेक और मोची संबंधित उपकरणों का वितरण किया।

भोपाल,6 मई। 2023 के विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मुख्यमंत्री शिवराज सभी वर्गों को साधने में जुटे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को मुख्यमंत्री निवास पर मोची बंधुओं का सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने कहा है कि गरीब के चेहरे पर मुस्कान, उसकी इज्जत और सम्मान सुनिश्चित करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। जो सबसे पीछे हैं, जो गरीब हैं, उनकी भलाई राज्य सरकार के लिए सबसे पहले है। मैं ऐसे लोगों की जिंदगी बदलने के लिए ही मुख्यमंत्री हूँ। सम्मेलन में बुधनी क्षेत्र के मोची बंधु शामिल हुए।

मोचियों को आर्थिक सहायता के रूप में 10 हजार रुपये

मोचियों को आर्थिक सहायता के रूप में 10 हजार रुपये

मुख्यमंत्री चौहान ने मोची बंधुओं के कौशल उन्नयन और उनके उत्पादों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के लिए क्रिस्प और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फुटवियर डिजाइनिंग, नई दिल्ली द्वारा प्रशिक्षण उपलब्ध कराने और मुख्यमंत्री पादुका योजना के संबंध में जानकारी दी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मोची बन्धुओं को अपना व्यवसाय बढ़ाने के लिए आर्थिक सहायता के रूप में 10 हजार रुपये के चैक और मोची कार्य से संबंधित उपकरणों की किट का वितरण किया। मुख्यमंत्री निवास परिसर में आजादी के अमृत महोत्सव में संत रविदास जयंती समारोह के क्रम में बुधनी क्षेत्र के मोची बंधुओं के लिए आयोजित सम्मेलन का मुख्यमंत्री चौहान ने दीप जला कर तथा कन्या-पूजन कर शुभारंभ किया।

मुख्यमंत्री शिवराज ने मोची भाइयों से कहा कि आप अपने काम को और बेहतर ढंग से कर सकें, इसके लिए आपकी ट्रेनिंग की व्यवस्था की जायेगी। आपको संबल योजना का लाभ भी दिया जायेगा। इसके अलावा आवास योजना, उज्ज्वला योजना और स्ट्रीट वेंडर योजना सहित अन्य योजनाओं का भी लाभ मिलेगा। आपके बच्चे भी पढ़-लिखकर कलेक्टर, कमिश्नर, डॉक्टर, इंजीनियर, व्यापारी बनें, इसके लिए हम और आप मिलकर योजनाबद्ध प्रयास करेंगे।आपके चेहरे पर मुस्कान रहे, आपका जीवन आनंददायी हो, इसमें हम कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

हर ग्राम पंचायत में हर साल धूमधाम से मनाई जाएगी संत रविदास जी की जयंती

हर ग्राम पंचायत में हर साल धूमधाम से मनाई जाएगी संत रविदास जी की जयंती

सीएम चौहान ने कहा कि संत रविदास जी की भावना "ऐसा चाहू राज मैं, जहाँ मिले सबन को अन्न- छोट बड़ो सब सम बसें, रविदास रहे प्रसन्न" के अनुरूप ही राज्य सरकार कार्य कर रही है। सभी परिवारों को राशन मिले, सभी के लिए आवास हो और इन योजनाओं के लाभ से कोई परिवार वंचित न रहे। सभी परिवारों के पास गैस चूल्हा हो, सभी को बीमारी में काम आने वाला आयुष्मान कार्ड उपलब्ध हो और परिवार संबल योजना का लाभ ले सकें, इसके लिए राज्य सरकार ने सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ की हैं।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि बेटियों को आगे बढ़ाने के लिए लाड़ली लक्ष्मी योजना सहित उनकी उच्च शिक्षा तक सहायता के लिए राज्य सरकार की योजनाएँ हैं। मुख्यमंत्री चौहान ने बेटियों को पढ़ाने और आगे बढ़ाने के लिए सभी को प्रेरित किया। सीएम चौहान ने कहा कि प्रदेश में प्रतिवर्ष धूमधाम से संत रविदास जयंती मनाई जाएगी। मोची बंधुओं को संत रविदास की जन्म स्थली के दर्शन के लिए विशेष रूप से बनारस भेजा जाएगा।

मोचियों के लिए मुख्यमंत्री पादुका योजना!

मोचियों के लिए मुख्यमंत्री पादुका योजना!

मुख्यमंत्री शिवराज ने पथ विक्रेता योजना की जानकारी देते हुए कहा कि काम-धंधे को विस्तार देने के लिए यह योजना बहुत उपयोगी है। ऋण की उपलब्धता और ऋण चुकाने पर दोगुनी राशि उपलब्ध कराने की व्यवस्था से इस योजना का लाभ लेकर अपने व्यवसाय को विस्तार दिया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि स्व-सहायता समूह बनाकर अपने व्यवसाय को विस्तार देने के लिए भी प्रेरित किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि चर्मकार समाज का समावेशी विकास कर उन्हें आत्म-निर्भर बनाने और मुख्यधारा से जोड़ने के लिए "मुख्यमंत्री पादुका'' योजना आरंभ की जा रही है। चर्मकारों का कौशल विकास कर उनकी आजीविका बढ़ाने तथा उन्हें उद्यमी बनाने के लिए इस योजना में पूरी व्यवस्था है। योजना में कॉमन फेसिलिटी सेंटर खोलकर उन्नत मशीनों और अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा फुटवियर डिजाइनिंग का प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाएगा। इससे चर्मकार अपनी परंपरागत तकनीकों के साथ आधुनिक तकनीक और मशीनों के उपयोग में अभ्यस्त हो सकेंगे। योजना में प्रशिक्षणार्थियों को उन्नत टूलकिट भी उपलब्ध कराई जाएगी। कॉमन फेसिलिटी सेंटर का संचालन क्रिप्स द्वारा नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फुटवियर डिजाइनिंग नई दिल्ली के सहयोग से किया जाएगा।

मोची बंधुओं को आवश्यक प्रशिक्षण उपलब्ध कराने वाली संस्था क्रिस्प के सीएमडी श्रीकांत पाटिल ने कहा कि मोची बंधुओं के उत्पाद की बेहतर मार्केटिंग और बेहतर मूल्य उपलब्ध कराने के लिए डी-मार्ट और ऑनडोर जैसी संस्थाओं से संपर्क किया जा रहा है। मार्केटिंग के लिए निश्चित नीति विकसित कर उसका क्रियान्वयन किया जाएगा।

मुख्यमत्री चौहान ने मोची बंधुओं के साथ किया भोजन

मुख्यमत्री चौहान ने मोची बंधुओं के साथ किया भोजन

मुख्यमंत्री शिवराज ने बुधनी क्षेत्र के 78 व्यक्तियों को अपना व्यवसाय बढ़ाने के लिए आर्थिक सहायता के रूप में 10-10 हजार रूपए का चेक और एक-एक मोची किट भेंट करने की शुरूआत की। सीएम ने बकतरा के दिव्यांग पूरणलाल को ट्रायसिकल भी भेंट की।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को नसरूल्लागंज के मोचीबंधु विजेंद्र और जीतेंद्र ने अपने हाथों से बना जूता भेंट किया। सीएम ने विजेंद्र और जितेंद्र की जूता बनाने में दक्षता की प्रशंसा की। मुख्यमत्री चौहान ने मोची बंधुओं के साथ भोजन किया। सम्मेलन में मोची बंधुओं के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए विशेष शिविर भी लगाया गया।

यह भी पढ़ें : CM शिवराज की पत्नी साधना सिंह के खिलाफ अनर्गल बोलना इस कांग्रेस नेता को पड़ा भारी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+