खरगोन हिंसा पर बोले सीएम शिवराज- दंगाइयों से वसूल की जाएगी नुकसान की भरपाई
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खरगोन हिंसा पर कहा कि पीड़ित परिवारों की हर संभव मदद की जाएगी। नुकसान की पूरी तरह से भरपाई होगी। अभी सरकार करेगी बाद में दंगाइयों से वसूल होगी।
भोपाल 16 अप्रैल। मध्य प्रदेश के खरगोन में हुई हिंसा के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि खरगोन में पूर्णत: शांति है। हमने यह फैसला किया है कि दंगे के दौरान जो घर पूर्णत: क्षतिग्रस्त हुए हैं, उन्हें फिर से बनवाया जाएगा तथा आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त घरों की मरम्मत करवाई जाएगी।

इसके लिए अभी राशि सरकार उपलब्ध करवाएगी, बाद में इसे दंगाइयों से वसूला जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि घायलों के नि:शुल्क इलाज की पूरी व्यवस्था की गई है। जिनके रोजगार प्रभावित हुए हैं, उनका रोजगार पुन: खड़ा करने में सरकार मदद करेगी। संकट के समय हम अपने किसी भाई-बहन को अकेला नहीं छोड़ेंगे, सरकार उनके साथ खड़ी है।
जिनकी आजीविका को नुकसान पहुंचा है, उनकी आजीविका भी हम फिर से खड़ी कराएंगे। सरकार पूरी सहायता करेगी, जिससे उनके काम धंधे फिर से प्रारंभ हो जाएं। जो मेरे पास सूची आई है, उसमें ऐसे लगभग 16 लोग हैं। नुकसान की पूरी तरह से भरपाई होगी। आंशिक क्षतिग्रस्त मकानों की संख्या 70 है। उन्हें भी शासन की सहायता से ठीक कराएंगे।
उन्होंने कहा कि हमारे किसी भी अपने भाई बहनों को वह कोई भी हो, संकट के समय अकेला नहीं छोड़ेंगे। सरकार उनके साथ है।












Click it and Unblock the Notifications