20 अगस्त को शिवराज सरकार जारी करेगी अपना रिपोर्ट कार्ड, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आएंगे भोपाल

MP BJP News: भारत के गृहमंत्री अमित शाह 20 अगस्त को मध्यप्रदेश आ रहे हैं, जो प्रदेश के पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए सौभाग्य का अवसर है और इसे लेकर सभी कार्यकर्ता उत्साहित हैं। अमित शाह जी 20 अगस्त को गरीब कल्याण महाभियान के तहत प्रदेश सरकार के 20 वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियों और गरीब कल्याण की योजनाओं के बारे में रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत करेंगे।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मध्यप्रदेश दौरे की जानकारी देते हुए बताया कि भोपाल के बाद केंद्रीय गृह मंत्री ग्वालियर में आयोजित वृहद प्रदेश कार्यसमिति बैठक में मार्ग दर्शन देंगे। उन्होंने कहा कि अमित शाह जी के प्रदेश आगमन को लेकर प्रदेश के पार्टी कार्यकर्ता उत्साहित हैं।

Shivraj government will issue its report card on August 20, Amit Shah will come to Bhopal

भोपाल में जारी होगा रिपोर्ट कार्ड, ग्वालियर में वृहद् कार्यसमिति की बैठक

प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में गरीब कल्याण के मिशन को लेकर भारतीय जनता पार्टी की सरकारें काम कर रही है। केन्द्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं ने गरीबों के जीवन बदलने का काम किया है। मध्यप्रदेश में कमलनाथ सरकार के 15 माह को छोड़कर पिछले 20 वर्षों से BJP की सरकार ने विकास और गरीबों का जीवन बदलने का काम किया है। सरकार की योजनाओं से आम व्यक्ति लाभान्वित हुआ है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली भाजपा की सरकार के 20 सालों में जो काम हुए हैं, उन कामों पर केन्द्रित गरीब कल्याण रिपोर्ट कार्ड को भारत के गृह मंत्री अमित शाह 20 अगस्त को भोपाल में जनता के समक्ष प्रस्तुत करेंगे। इसके साथ ही शाह विकास और गरीब कल्याण को लेकर प्रत्येक विधानसभा में पहुंचने वाले प्रचार रथ को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस दौरान प्रदेश के वरिष्ठ नेतागण उपस्थित रहेंगे। जिसके पश्चात केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ग्वालियर पहुंचेंगे।

उन्होंने कहा कि 20 अगस्त को ग्वालियर के अटल सभागार में वृहद कार्यसमिति की बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह प्रदेश के सभी कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनाव 2023 की दृष्टि से मार्गदर्शन देंगे। उन्होंने कहा कि ग्वालियर में होने वाली कार्यसमिति बैठक को लेकर पार्टी की व्यापक स्तर पर तैयारियां चल रही हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं में उमंग और उत्साह के साथ मध्यप्रदेश के सभी कार्यकर्ता भी अमित शाह के आगमन की तैयारियों में जुटे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+