MP: शहडोल का सरकारी कर्मचारी बिस्किट का लालच देकर बच्चे से करवा रहा पैरों की मालिश

शहडोल, 6 सितंबर। जिले के ब्यौहारी सिविल अस्पताल में बिस्किट का लालच देकर सरकारी कर्मचारी ड्रेसर द्वारा बच्चे से पैरों की मालिश कराने का वीडियो सामने आया है। इस मालिश का किसी ने इसका वीडियो बना लिया और इंटरनेट पर वायरल कर दिया। अब बीएमओ ने कर्मचारी को नोटिस जारी कर दिया है।

government employee Mahendra

जानें पूरा मामला

जिले के बॉर्डर में स्थित सिविल अस्पताल ब्यौहारी में महेंद्र नाम का ड्रेसर कर्मचारी परिसर के मुख्य द्वार के सामने कुर्सी लगाकर बैठा है। लोगों की मौजूदगी में 1 नाबालिग बच्चे से पैर दबा रहा है। अस्पताल में इलाज कराने आए मरीज और स्कूली छात्र इस नजारे को देख असहज महसूस कर रहे थे। बताया जा रहा है कि बच्चे को बिस्किट के लालच देकर बिना किसी भय के खुलेआम पैरों की मालिश करा रहा था। अब इस कर्मचारी पर निलंबन की मांग उठ रही है।

कर्मचारी पर गिरी गाज

इस मामले में सीएमएचओ डॉक्टर आर एस पांडेय का कहना है कि वीडियो सामने आया है। उन्होंने भी इस वीडियो को देखा है। अस्पताल में ऐसा बिल्कुल भी उचित नहीं है। बीएमओ को कहकर उक्त कर्मचारी को नोटिस जारी कराया हैं। उस पर कार्रवाई करते हुए तनख्वाह में कटौती भी की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+