परिजन कर रहे थे दफनाने की तैयारी, फिर हुआ चमत्कार, जिंदा निकल आया शख्स

शहडोल, 24 अगस्त। मध्य प्रदेश के ब्यौहारी-जबलपुर रेल खंड के बीच छैतहनी स्टेशन के पास मिले 1 शव की शिनाख्ती में रेलवे पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है। दरअसल रेलवे गैंगमैन ज्ञानेंद्र पांडेय जैसे दिखने वाला 1 शख्स का शव रेलवे ट्रैक पर मिला था। जीआरपी,रेलकर्मियों,ब्यौहारी पुलिस और परिजनों ने कद-काठी, कपड़े समान होने पर उसे गैंगमैन ज्ञानेंद्र पांडेय का शव मान लिया, इतना ही नहीं पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को दफनाने के लिए परिजनों को सौंप दिया। इस मामले में पुलिस के साथ ही परिजनों की लापरवाही भी सामने आई है।

 मृतक का हो चुका था पोस्टमार्टम

मृतक का हो चुका था पोस्टमार्टम

पुलिस द्वारा शव ब्यौहारी सिविल अस्पताल को सौंप दिया गया था। इस दौरान मृतक का नाम ज्ञानेंद्र पांडेय बताया गया था। अस्पताल में पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। शव लेने के बाद परिजन ज्ञानेंद्र पांडेय के दाह संस्कार की तैयारी करने लगे। तभी कुछ लोग ज्ञानेंद्र के रेलवे आवास देखने पहुंचे। वहां जाकर देखा तो ज्ञानेंद्र पांडेय अंदर सो रहा था। आवाज देने पर वह दरवाजा खोल कर बाहर आया तो लोग अचंभित रह गए। इसके साथ ही परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। हर कोई ज्ञानेंद्र पांडे को देखने के लिए बेताब नजर आया।

जिम्मेदार एक दूसरे पर फोड़ रहे ठीकरा

जिम्मेदार एक दूसरे पर फोड़ रहे ठीकरा

मृतक की शिनाख्त में की गई लापरवाही का ठीकरा जीआरपी, रेलकर्मी और स्थानीय पुलिस एक-दूसरे पर फोड़ रहे हैं।

गैंगमैन ज्ञानेंद्र पांडे ने दी जानकारी

गैंगमैन ज्ञानेंद्र पांडे ने दी जानकारी

इस बारे में गैंगमैन ज्ञानेंद्र पांडे ने बताया कि वह ड्यूटी के बाद 2 दिन का रेस्ट लेकर रेलवे रूम में आराम कर रहा था। यह सच्चाई सामने आने के बाद परिजनों ने दफनाने के लिए ले जा रहे अज्ञात व्यक्ति के शव को सिविल अस्पताल को वापस कर दिया।

 मृतक की पहचान करना बनी चुनौती

मृतक की पहचान करना बनी चुनौती

अब रेलवे और ब्यौहारी पुलिस के लिए मृतक की पहचान कराना चुनौती बनी हुई है। अज्ञात शव की शिनाख्त के लिए जीआरपी और स्थानीय पुलिस लोगों से संपर्क कर रही है।

रेलवे पुलिस के अनुसार

रेलवे पुलिस के अनुसार

रेलवे पुलिस के कमल सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर मृतक की बॉडी को अपने कब्जे में लिया गया है। पहचान करने वाले ठीक से नहीं पहचान पाए, जिसके कारण यह स्थिति बनी है। अब सब कुछ सामान्य है, वहीं जो शव मिला उसकी अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। उसको दफन करा दिया गया है एवं जांच चल रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+