Sehore News : लोकायुक्त की टीम ने ₹15000 की रिश्वत लेते हुए बिजली कंपनी के सहायक यंत्री को रंगे हाथ दबोचा
सीहोर के इछावर में बुधवार को नगर स्थित विद्युत कंपनी कार्यालय पर सहायक यंत्री कैलाश चंद चौधरी को लोकायत की टीम ने ₹15000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।लोकायुक्त की टीम ने कार्रवाई एक प्राइवेट ठेकेदार ओमप्र
मध्यप्रदेश में लगातार भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई जारी है। इसी बीच सीहोर में एक भ्रष्टाचारी को लोकायुक्त की टीम ने ₹15000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा है। बुधवार को सीहोर के इछावर में नगर स्थित विद्युत कंपनी कार्यालय पर सहायक यंत्री कैलाश चंद चौधरी को लोकायत की टीम ने ₹15000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ दबोच लिया। इसके बाद टीम ने कार्रवाई करते हुए सहायक यंत्री को गिरफ्तार किया। लोकायुक्त की टीम ने कार्रवाई एक प्राइवेट ठेकेदार ओमप्रकाश जाखड़ की शिकायत पर की है।

बता दें कि शिकायतकर्ता ने लोकायुक्त टीम भोपाल को जानकारी देते हुए बताया था कि उसका नाम ओम प्रकाश चढ़ार है। वे भोपाल के निशातपुरा में विदिशा रोड पर रहता हैं। ओम प्रकाश पेटी कांट्रेक्टर का कार्य करता है और खेत में ट्रांसफार्मर लगाता हैं। जिसके लिए उसे मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड इछावर द्वारा अनुमति लेनी होती है। लेकिन सहायक यंत्री द्वारा उससे एक ट्रांसफार्मर की अनुमति के एवज में ₹5000 की रिश्वत मांगी जाती है। शिकायतकर्ता ने बताया कि सहायक यंत्री इछावर कैलाश चंद चौधरी ने 3 ट्रांसफार्मर की अनुमति के लिए ₹15000 की रिश्वत मांगी थी। इसी बात से परेशान होकर ओम प्रकाश जाखड़ ने लोकायुक्त से शिकायत की।
शिकायत के बाद लोकायुक्त की टीम ने प्लान बनाया। शिकायतकर्ता को रुपए दिए और कहा कि जब सहायक यंत्री रुपये मांगे तो यही देना। इसके बाद शिकायतकर्ता ने सहायक यंत्री कैलाश चंद चौधरी को यही रुपए दिए। इसी दौरान लोकायत की भोपाल टीम ने सहायक यंत्री कैलाश चंद चौधरी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ दबोच लिया।
डीएसपी योगेश खुर्जानिया ने बताया कि लोकायुक्त के लगभग 8 सदस्य टीम द्वारा ये कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि इस पूरी घटना की जानकारी लेकर उनकी कंपनी को जानकारी दी जा रही है। इस कार्रवाई के बाद उनके खिलाफ उनका विभाग कार्रवाई करेगा।












Click it and Unblock the Notifications