Sehore News : प्रसिद्ध सलकनपुर मंदिर से लाखों रुपए के चढ़ावे की चोरी, 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड
सीहोर जिले के मां बिजासन देवी सलकनपुर मंदिर में चोरी की बड़ी घटना सामने आई है। जहां चढ़ावे में आए लाखों रुपए और आभूषण चोर ले उड़े। ये राशि और चढ़ावे में आए आभूषण बोरियों में भरकर यहां के स्ट्रांग रूम में रखे गए थे।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के ग्रह विधानसभा क्षेत्र बुधनी विधानसभा के सुप्रसिद्ध मां बिजासन देवी सलकनपुर मंदिर में चोरी की बड़ी वारदात का मामला सामने आया है। जहां चढ़ावे में आए लाखों रुपए और आभूषण चोर ले उड़े। ये राशि और चढ़ावे में आए आभूषण बोरियों में भरकर यहां के स्ट्रांग रूम में रखे गए थे। मंदिर की सुरक्षा में 24 घंटे 1 से लेकर 4 गार्ड तैनात रहते है, लेकिन इनको चोरों की भनक तक नहीं लगी चोरी की सूचना के बाद सीहोर से लेकर पुलिस मुख्यालय तक पुलिस में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में एसपी मयंक अवस्थी को वहां पर रवाना किया गया।

एसपी मयंक अवस्थी ने 5 पुलिसवालों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया। घटना सोमवार मंगलवार की दरमियानी रात की बताई जा रही है। चोर मंदिर परिसर में पहुंचे और उन्होंने मंदिर के अंदर स्ट्रांग रूम में लगे ताले को तोड़ा और चोरी की। बताया जाता है कि चोर यहां से आधा दर्जन बोरे उठाकर ले गए। इनमें लाखों रुपए की राशि रखी हुई थी। पुलिस इस राशि का खुलासा नहीं कर रही है। पुलिस का कहना है कि चढ़ोतरी की राशि अभी गिनी नहीं गई थी, लेकिन इसमें सिक्के ज्यादा थे। वही मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में दो व्यक्ति दिखाई दे रहे हैं। दोनों ही नकाबपोश थे। चोर नोटों से भरी दो बोरियों को रोपे-वे के पास पहाड़ी के नीचे छोड़ गए। चोरी के बाद आईजी, सीहोर एसपी और कलेक्टर सहित पूरा प्रशासनिक अमला मंदिर में मौजूद है। रेहटी और बुधनी पुलिस ने नाकाबंदी कर जांच शुरू कर दी है।
सीहोर एसपी की कार्रवाई
सलकनपुर मंदिर में चोरी की घटना के बाद सीहोर एसपी मयंक अवस्थी ने पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित किया है जिसमें प्रधान आरक्षक लाल सिंह, आरक्षक आलोक सिंह भदोरिया, गौरव गुर्जर, श्याम सिंह मरकाम और पुष्पराज शर्मा शामिल है।
घटना पर पूर्व सीएम कमलनाथ ने सरकार पर कसा तंज
घटना को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भाजपा की शिवराज सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि जन जन की आस्था के केंद्र सलकनपुर धाम में जिस तरह से मंदिर में चढ़ाए जान की चोरी हो गई उससे पता चलता है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की हालत कितनी खराब हो गई है और चोर बदमाशों में कानून का कोई डर नहीं बचा है।












Click it and Unblock the Notifications