सिंधिया को BJP की चुनाव समिति में जगह, मप्र कांग्रेस का रिएक्शन-अपमान करना बीजेपी की आदत

भोपाल। मध्य प्रदेश उपचुनाव 2020 को लेकर पार्टियों की तैयारियां और सियासत तेज हो गई हैं। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने रविवार को मध्य प्रदेश विधानसभा उपचुनाव के लिए संचालन समिति और प्रबंध समि​ति की घोषणा की है। संचालन समिति में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए दिग्गज नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया को भी जगह दी गई है। इस लिस्ट के बहाने मध्य प्रदेश कांग्रेस ने भाजपा ​और सिंधिया दोनों पर निशाना साधा है।

मध्य प्रदेश कांग्रेस ने साधा निशाना

मध्य प्रदेश कांग्रेस ने साधा निशाना

एमपी कांग्रेस ने अपने ट्विटर हैंडल पर भाजपा की उपचुनाव संचालन एवं प्रबंध समिति के सदस्यों की सूची पोस्ट करते हुए लिखा है कि भाजपा ने चुनाव समिति में तरह से सिंधिया को जगह दी है। उससे उनका अपमान किया है। भाजपा की अपमान करना आदत है जबकि यह अपमान सहन करना सिंधिया की जरूरत है।

 इतना सम्मान हजम कैसे हो रहा

इतना सम्मान हजम कैसे हो रहा

साथ ही यह कहा कि बीजेपी की चुनाव समिति में सिंधिया को छठे नंबर पर जगह मिली है। जबकि कांग्रेस में राष्ट्रीय नेतृत्व के बग़ल में स्थान मिलता था। मध्यप्रदेश स्तर पर भी इतने निचले क्रम में जगह मिली है। आखिर इतना सम्मान हजम कैसे हो रहा है।

छठे नंबर है सिंधिया का नाम

बता दें कि मध्य प्रदेश उपचुनाव 2020 को लेकर बनाई गई भाजपा की संचालन समिति में एक से पांच नंबर पर क्रमश: विष्णुदत्त शर्मा, शिवराज सिंह चौहान, थावर चंद गहलोत, नरेन्द्र सिंह तोमर, कैलाश विजयवर्गीय और छठे नंबर पर ज्योतिरादित्य सिंधिया को जगह दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+