मध्य प्रदेश में एक फरवरी से 50 फीसदी बच्चों के साथ खुलेंगे 12वीं तक के स्कूल
भोपाल, 31 जनवरी। कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रोन का असर कम होने के साथ ही पाबंदियां हटने लगी हैं। राजस्थान सरकार ने वीकेंड कर्फ्यू समाप्त कर दिया। वहीं, अब मध्य प्रदेश सरकार ने स्कूल खोलने का फैसला किया है।

मध्य प्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार ने फैसला किया है कि कक्षा एक से 12वीं तक के स्कूल खोले जाएंगे। शर्त यह है कि विद्यार्थियों की संख्या 50 प्रतिशत रखनी होगी।












Click it and Unblock the Notifications