29 अप्रैल को स्कूल शिक्षा मंत्री कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम करेंगे घोषित
मध्य प्रदेश में 29 अप्रैल को कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम दोपहर 1 बजे घोषित किए जाएंगे। स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार रिजल्ट जारी करेंगे।
भोपाल, 27 अप्रैल। स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) और सामान्य प्रशासन राज्य मंत्री इंदर सिंह परमार 29 अप्रैल को दोपहर 1 बजे कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित करेंगे। माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आयोजित हाईस्कूल, हायर सेकेण्डरी, हायर सेकेण्डरी (व्यावसायिक), विद्यालय पूर्व शिक्षा में डिप्लोमा (डी.पी.एस.ई.), शारीरिक शिक्षा प्रशिक्षण पत्रोपाधि मुख्य परीक्षा 2022 के परीक्षा परिणाम घोषित किए जाएंगे। विद्यार्थी एमपीबीएसई मोबाइल ऐप और विभिन्न पोर्टल पर परीक्षा परिणाम जान सकेंगे।
Recommended Video

माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आयोजित हाईस्कूल, हायर सेकेण्डरी, हायर सेकेण्डरी (व्यावसायिक), विद्यालय पूर्व शिक्षा में डिप्लोमा (डी.पी.एस.ई.) शारीरिक शिक्षा प्रशिक्षण पत्रोपाधि मुख्य परीक्षा 2022 के परीक्षा परिणाम 29 अप्रैल 2022 को अपरान्ह 1.00 बजे घोषित किए जाएंगे।
वेबसाइट जिन पर परिणाम उपलब्ध रहेगा-
www.mpresults.nic.in
https://mpbse.mponline.gov.in
www.mpbse.nic.in
MOBILE APPS पर परिणाम प्राप्त करने के लिए:
Google Play Store पर MPBSE MOBILE App अथवा MP Mobile App Download करें एवं Know Your Result का चयन करने के बाद अपना अनुक्रमांक (Roll Number ) तथा आवेदन क्रमांक प्रविष्ट (submit) कर परीक्षा परिणाम ज्ञात करें।












Click it and Unblock the Notifications