Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Bhopal: सौरभ से सलीम बने संदिग्ध आतंकी की पत्नी बोली- हमें अल्लाह पर पूरा भरोसा, मुस्लिम बनने का पछतावा नहीं

आतंकी गतिविधियों में आरोपी बनाए गए भोपाल के रहने वाले मोहम्मद सलीम की पत्नी रायला ने कहा कि उन्हें अल्लाह पर पूरा भरोसा है। उनके शौहर बेगुनाह है। अपने शौहर के न्याय के लिए आखरी दम तक लडूंगी।

Saurabh alias Salim terrorists wife said we have full faith in Allah, Mansi also converted

Bhopal News: आतंकवादी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार हुए धर्म परिवर्तन करने वाले मोहम्मद सलीम (सौरभ जैन) की पत्नी रायला ( मानसी जैन) ने एटीएस और पुलिस कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करते हुए प्रशासन पर गंभीर लगाए। उन्होंने दैनिक भास्कर को दिए इंटरव्यू में कहा कि वह और उनका परिवार इस समय बहुत मुश्किल में है, लेकिन उन्हें अल्लाह पर पूरा भरोसा है। रायला ने कहा कि उसे इस्लाम कबूल करने का कोई अफसोस नहीं है।

बता दे आरोपी सलीम (सौरभ जैन) भोपाल के बैरसिया का रहने वाला है। उसके पिता अशोक जैन ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया था कि सौरभ ने जाकिर नाइक के साहित्य से प्रभावित होकर पत्नी के साथ धर्म परिवर्तन कर लिया था। पहले उसकी पत्नी का नाम मानसी जैन था और वे धर्म परिवर्तन कर रायला बन गई और सौरभ जैन सलीम बन गया था।

पत्नी रायला भी ATS की निगरानी में

6 दिन पहले प्रोफेसर सलीम को हैदराबाद पुलिस ने गिरफ्त में ले लिया था। इसके बाद एटीएस उसे अन्य 4 आरोपियों के साथ हैदराबाद से भोपाल लेकर आई। जहां कोर्ट ने उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया। तब से रायला अपने दोनों बेटों के साथ हैदराबाद में घर पर एटीएस की निगरानी में है। रायला ने बताया कि उनके हस्बैंड बेकसूर है। वो पढ़ाने का काम करते हैं। उन्हें एजुकेशन से ही समय नहीं मिलता था तो, उनके पास दूसरी चीजों के लिए समय कहा से आएगा।

बच्चों के खिलौने तक एटीएस ने उठा लिया

सलीम की पत्नी रायला ने कहा कि एटीएस को कुछ नहीं मिला तो उन्होंने हमारे घर से बच्चों तक के खिलौने उठा लिए। जिसमें बच्चों की बंदूके भी शामिल है। पुलिस वाले किताबें उठा ले गए। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन ने सलीम का पूरा करियर खराब कर दिया है। कभी सोचा उसके छोटे-छोटे बच्चे है उनका क्या होगा। रायला ने कहा कि पुलिस वाले मेरे हस्बैंड को 2 घंटे का बोल कर ले गए थे। उनके साथ लैपटॉप और मोबाइल भी ले गए थे। रायला ने कहा कि झूठे आरोपों से मुझे डर नहीं लगता। बिना मतलब के किसी की जिंदगी खराब कर देना अच्छी बात नहीं। उन्होंने मेरे शौहर (पति) का पूरा करियर खराब कर दिया।

इस्लाम कबूल करने का पछतावा

रायला ने कहा कि उन्हें धर्मांतरण करने का कोई अफसोस नहीं है। किसी की गलत करतूतों के लिए मैं अपने रब को जवाब नहीं दूंगी यह किसी दूसरे की करतूतें हैं। जिन्होंने ऐसा किया है, वह लोग गलत है। मेरा रब उन्हें बाहर लेकर आएगा। देखना इंशाल्लाह दुनिया की हर ताकत पलट जाए। आखरी दम तक अपने हस्बैंड के लिए लडूंगी।

सौरव जैन कैसे बना था सलीम

धर्म परिवर्तन करने वाले सौरभ जैन के पिता अशोक जैन ने बताया कि सौरभ का ब्रेनवाश होने के बाद वे घर में भगवान की मूर्तियां हटाने लगा था, भगवान की तस्वीरें फाड़ देता था। हिंदू धर्म के बारे में अनाप-शनाप बातें करने लगा था। 2010-11 में जाकिर नाइक से प्रभावित कोई खास आदमी भोपाल आया और उसने हमारे बेटा और बहू को कुछ मंत्र जैसा पड़वाया। इसके बाद एक जश्न मनाया गया और कहा गया कि अब आप मुसलमान हो गए हैं। इसके बाद 2014 में जब बहू बुर्का पहन कर बैरसिया आई तो उन्होंने पिता ने दोनों को घर से बाहर निकाल दिया। बताया जाता है कि सौरभ ने अपने साथ ही पत्नी का भी धर्म परिवर्तन करा दिया था।

(Hut) के सदस्यों के नेटवर्क की हो रही विस्तृत जांच: गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा

इस मामले में गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि हिज्ब-उत-तहरीर (Hut) के सदस्यों के नेटवर्क और उनके तार किस-किस से जुड़े हैं, इसकी विस्तृत जांच की ‌जा रही है। कट्टरपंथी इस्लामिक संगठन हिज़्ब-उत-तहरीर (HuT) से जुड़े सदस्य ब्रेन वॉश कर हिंदू युवक और युवतियों का धर्मांतरण करवाने के साथ लव जिहाद में लगे हुए थे। जिहादी कॉकरोचों के लिए मध्यप्रदेश की पुलिस पेस्टिसाइड्स की तरह है। पुलिस लगातार ऐसे संगठनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है।इसके साथ ही मोहम्मद सलीम (सौरव राजवैद्य) के ओबीसी के कॉलेज में पढ़ाने पर गृहमंत्री ने कहा कि हा वे ओवैसी के कॉलेज में पढ़ाता था। इससे बाकी सब का नेटवर्क और कनेक्शन समझ में आता है। हम इस तरह के जितने कनेक्शन हैं पूरे देश के अंदर किस-किस के कहां-कहां पर है। इन सब की जांच करवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि धीरे-धीरे प्याज की परत की तरह इस षड्यंत्र के भी राज खुलते जाएंगे और फिर सब आपके सामने आता जाएगा।

100 से ज्यादा युवाओं से जुड़ा हुआ था सलीम

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार तीनों शहरों से पकड़ाए आरोपियों में से मोहम्मद सलीम (सौरभ) का सबसे ज्यादा नेटवर्क था। उसके भोपाल छिंदवाड़ा और हैदराबाद के अलावा भी देश के कुछ अन्य शहरों में भी नेटवर्क है। वे सौ से ज्यादा युवाओं से जुड़ा हुआ है। जिन्हें वे अपने संगठन से जोड़ चुका है या जोड़ने का प्रयास कर रहा था। एटीएस को इनमें से कई युवाओं की जानकारी लग गई है। इनमें से कुछ को पूछताछ के लिए एटीएस ने बुलाया भी है। हालांकि इनके संपर्क में आए लोगों से ऐसा इनपुट नहीं मिला है कि वे HUT के लिए इनसे जुड़े थे।

सलीम पर मास्टरमाइंड होने का आरोप

जानकारी के अनुसार इस पूरे मामले में सलीम पर मास्टरमाइंड होने का आरोप है। एचयूटी में भोपाल और हैदराबाद के लोग आपस में सलीम (सौरभ राजवैघ) के जरिए जुड़े। सौरभ धर्म परिवर्तन कर और सलीम बनकर हैदराबाद चला गया था। जहां पर वे हैदराबाद में कुछ लोगों के संपर्क में आया, जो कट्टरपंथी संगठन से जुड़े हुए थे। सलीम ने उनका यहां भोपाल के लोगों से संपर्क करवाया। इसके बाद से सलीम इस संगठन में ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने के काम में लग गया। इसके चलते ही वे सबसे ज्यादा लोगों के संपर्क में रहा।

संदिग्ध आतंकियों में से 7 ने किया हिआ है धर्म परिवर्तन

एमपी के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने मीडिया से चर्चा के दौरान बताया था कि पकड़े गए हिज्ब उत तहरीर (HUT) के 16 संदिग्ध आतंकवादियों में से 7 लोगों ने अपना धर्म परिवर्तन किया हुआ था। इन्होंने प्रदेश में लव जिहाद के तहत लड़कियों का धर्म परिवर्तन भी कराया। इनका ब्रेनवाश करने वाले लोग उच्च शिक्षित हैं। एचयूटी के आतंकियों में पकड़ा गया प्रोफेसर सलीम ओवैसी के कॉलेज में पढ़ाता था।

50 देशों में फैला चुका है हिज्ब उत तहरीर संगठन अपना नेटवर्क

कट्टरपंथी इस्लामिक संगठन हिज्ब उत तहरीर करीब 50 देशों में अपना नेटवर्क फैला चुका है। पहले इस संगठन को तहरीक ए खिलाफत के नाम से जाना जाता था। इसका मकसद लोकतांत्रिक देशों में इस्लामिक शरिया कानून लागू करवाना है। बताया जाता है कि 16 से अधिक देश इस संगठन पर प्रतिबंध लगा चुके हैं इससे जुड़े सदस्यों प्रदेश में अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई मध्य प्रदेश एटीएस ने की है। जिसमें 16 लोगों को पकड़ा गया है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+