Satna news: शिक्षकों ने स्कूल को बनाया शराब पीने का अड्डा, इंटरनेट पर वायरल हुआ वीडियो
सतना, 28 जुलाई। संस्कार और नैतिक शिक्षा को दरकिनार कर स्कूल में पदस्त शिक्षक विद्यालय को ही मयखाना बना डाला, विद्यालय के अंदर ही अपने करीबियों के साथ जाम छलकाते कैमरे में नजर आए है। मामला सतना जिले के जैतवारा संकुल के शासकीय प्राथमिक शाला चिल्ला का है जहाँ शिक्षक अरुण गौतम स्कूल के अंदर अपने दो साथियों के साथ जाम छलकाते नज़र आये, और कैमरे में कैद हुए ।

नौनिहालों का भविष्य संवारने सरकार से मोटी तनख्वाह लेने वाले ये शिक्षक है अरुण गौतम ये पठन-पाठन में रुचि नही लेते, विद्यालय को मयखाना बना रखा है। झोले में सराब और चिखना साथ लेकर चलते है। और विद्यालय के अंदर अपने दोस्तों के साथ जाम झलकाते है, लंबे समय से विद्यालय मयखाना बना हुया है और अब इसका एक सोशल मीडिया वीडियो भी वायरल हुया, जिंसमे मास्टर साहब शराब पीते नज़र आये। टेविल में बना जाम भी रखा था और समोसा हाथ मे था।
हालकि कैमरा देख शिक्षक साहब और उनके दोस्तों की सिट्टी पिट्टी गुम हो गयी और अपना गुनाह झोले में छुपाते नज़र आये, सोशल मीडिया में वायरल वीडियो जिला कलेक्टर तक पहुचा और अब मामले की जांच पड़ताल सुरों हो चुकी है, जिला कलेक्टर ने डीपीसी को जांच का जिम्मा शौपा है।
वही डीपीसी का कहना है कि इस पूरे मामले में वीडियो प्राप्त हुआ है जांच के लिए संकुल प्रचार को बोला गया है, मेरे द्वारा भी जांच किया जाएगा जो भी दोषी होगा इसमें सख्त से सख्त कड़ी कार्यवाही की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications