Satna News : TV शो की नकल करते हुए बच्ची ने लगाई फांसी, स्टंट करते समय मौत

Satna News : जिले के रामनगर क्षेत्र में 10 वर्षीय बच्ची की आत्महत्या ने सबको हैरान कर दिया है। टेलीविजन पर शो देखकर घर लौटी एक बच्ची ने खेल ही खेल में अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। इस बच्ची ने ठीक वैसा ही किया जैसा कि टेलीविजन पर चल रहा था।

satna tv, stunt,

रामनगर थाना इलाके के कर्रा ग्राम पंचायत में कृष्णा कुशवाहा पिता राजेश कुशवाहा उम्र 10 साल की बुधवार दोपहर फांसी के फंदे में झूलने से मौत हो गई। मृतका की बड़ी बहन आंचल अपनी छोटी बहन के साथ दोपहर लगभग 12 बजे जब घर पहुंची तो वहां कृष्णा फांसी के फंदे पर झूलती हुई मिली। आनन-फानन में उसने फांसी का फंदा काट कर उसे नीचे उतारा और गुहार-मार कर मोहल्ले वालों को बुलाया, तब तक कृष्णा की मौत हो चुकी थीं।

घटना की जानकारी मिलने पर रामनगर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। ग्राम पंचायत के सरपंच पति कालिका पटेल भी घटनास्थल पर पहुंचे। 26 अक्टूबर की दोपहर कृष्णा का पिता राजेश देवराजनगर मजदूरी करने के लिए गए हुए थे । मां धान की कटाई करने खेत गई हुई थी। बड़ी बहन आंचल गांव में घरों में काम करती है, लिहाजा वह अपनी 1 बहन को साथ लेकर काम पर गई थी, जबकि छोटे भाई बहन मोहल्ले में खेलने में व्यस्त थे। कृष्णा मोहल्ले में टेलीविजन देखने गई थी। वहां से लौटने के बाद वह घर के अंदर चली गई, जिसके बाद उसे फांसी पर झूलते हुए पाया गया।

सरपंच पति कालिका पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि बच्ची की मौत टेलीविजन सीन देख कर उसका रीक्रिएशन करने के दौरान हुई। उसने टेलीविजन पर फांसी के फंदे पर झूलने जैसा कोई सीन देखा और उसको सीखते सीखने के लिए घर आ कर करने लगी। इसी सीखते-सीखते उसकी जान चली गई। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आखिर कृष्णा ने किसके यहा टेलीविजन पर क्या देखा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+