Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Video: मां के लिए तड़पते इस बंदर के बच्चे को देख भर आएंगी आंखें

सतना, 22 सितंबर। मां तो मां होती है। फिर चाहे वो इंसान की हो या फिर जानवर की। सतना के लोक निर्माण विभाग के ऑफिस के पास से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देख कोई भी भावुक हो उठे। इस वीडियो में एक बंदर का बच्चा अपनी घायल मां को उठाने का प्रयास कर रहा है। मां-बेटे के इस प्यार को देखकर आप भी अपने आंखों से आंसू को बहने से नहीं रोक पाएंगे।

ग्यारह सौ केवी लाइन की चपेट में

ग्यारह सौ केवी लाइन की चपेट में

सतना मुख्यालय के लोक निर्माण विभाग के कार्यालय के पास यह हृदय विदारक घटना घटी है। 1 बंदरिया और उसका बच्चा ग्यारह सौ केवी लाइन की चपेट में आ गए। दोनों बुरी तरह झुलस कर गिर गए। बंदरिया बच्चे सहित ज़मीन पर आ गिरी। उसके बाद जो हुआ उसने सबको भावुक कर दिया।

बंदरों के झुंड ने भी दिखाई ममता

बंदरों के झुंड ने भी दिखाई ममता

तेज करंट के झटके से मां बेहोश हो गई थी। बच्चा भी घायल हो गया था लेकिन होश में था। उनके साथ उनके साथी बंदरों का भी झुंड था। बंदरों के झुंड ने लाइट की चपेट में आए मां बच्चे को घसीट कर सड़क में भरे पानी में डाल दिया। लेकिन अपने साथी को इस हाल में देखकर उनकी तड़पना कम नहीं हुआ। बंदरों के झुंड ने दोनों को पानी से निकाला और सड़क पर रख दिया। शायद इसलिए कि उन्हें हवा और मदद मिल सके।

लोगों का दिल पसीज गया

लोगों का दिल पसीज गया


बीच सड़क पर बंदरिया और उसके बच्चे की हालत देख लोगों का दिल पसीज गया। लोगों का हुजूम लग गया। तभी एक ऑटो सवार समाजसेवी असलम खान वहां पहुंच गए। उन्होंने दोनों को उठाने की कोशिश की। जैसे ही उन्होंने बच्चे के सिर पर हाथ फेरकर पुचकारा बच्चा अजनबी का स्पर्श पाकर डरा और अपनी मां से जाकर लिपट गया।

समाजसेवियों ने करवाया इलाज

समाजसेवियों ने करवाया इलाज

असलम खान ने पहनी हुई अपनी शर्ट उतारी, उसमें बेहोश मां और पायल बंदर के बच्चे को उठाया और जल्द ही ऑटो में बैठा कर वेटरनरी अस्पताल ले गए। जिस किसी ने यह सब देखा वह भावुक हो गया। असलम और ऑटो वाले की सब तारीफ कर रहे हैं।

मां के लिए तड़पता नन्हा बंदर

मां के लिए तड़पता नन्हा बंदर

नन्हा बंदर बेबस था अपने बंदरों के झुंड से अलग हो गया था। मां जमीन पर बेहोश पड़ी थी। वो मां को इस हाल में देखकर तड़प रहा था।उससे लिपट जाता। कभी उसके कान में झांकता तो कभी उसका मुंह उठाने की कोशिश करता।उसे बचाने की भरपूर कोशिश करता रहा। कभी वो चीखता था और फिर मां को उठाने की कोशिश करता।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+