Satna: पति से नाराज पत्नी ने पुल में लगाई छलांग, husband ने ऐसे बचाई जान, वीडियो
सतना, 9 सितंबर। जिले के मैहर में पति से नाराज पत्नी ने पुल के नाले में कूदकर अपनी जान देने की कोशिश की, मौजूद हस्बैंड ने पत्नी को बचाने के लिए नाले में कूद गया और उसे बचाकर बाहर निकालना, बाहर निकलते वक्त पत्नी ने आनाकानी की तब पति ने पत्नी की जमकर पिटाई भी की मौजूद लोगों ने इसका वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया।
Recommended Video

जानें पूरा मामला
सतना जिले के मैहर के देवी जी चौकी अंतर्गत पुलघटा क्षेत्र अंतर्गत आज उस वक्त हड़कंप मच गया जब देवी जी चौकी के हनुमाना टोला निवासी अनुपा कोल 22 साल पति दीपू कोल उम्र 25 साल नाले के पुल से कूदकर पत्नी ने अपनी जान देने की कोशिश की, लेकिन मौके पर मौजूद हस्बैंड भी पत्नी को बचाने के लिए नाले में कूद गया, जिसे देख मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने पति-पत्नी का वीडियो मोबाइल फोन के कैमरे में रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया में वायरल कर। और अब वीडियो इंटरनेट में तेजी से वायरल हो रहा है, वीडियो में साफ़ दिखाई दे रहा है, पति पत्नी को बचाते समय उसे नाले से बाहर ले जा रहा है और जब पत्नी आनाकानी करने लगे तो पति ने उसकी जमकर पिटाई भी की, घंटो तक यह कारनामा चलता रहा, जानकारी के मुताबिक दोनों पति-पत्नी के बीच आपसी विवाद हुआ है उसके बाद नाराज पत्नी नाले में कूदकर अपनी जान देने का प्रयास कर रही थी, जिसके बाद पति ने उसे बचा लिया।
मौके पर पहुंची पुलिस
सूचना मिलते ही देवी जी चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई, दोनों पति पत्नी को लेकर थाने पहुंच गई, दोनों पति पत्नी से पुलिस पूछताछ कर रही है, हालांकि दोनों पति पत्नी एक दूसरे के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं चाहते हैं।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications