MP: सतना में बार-बालाओं के फूहड़ डांस का लुत्फ उठा रहे थे पुलिसकर्मी, महंगी पड़ी Dance की महफिल
सतना, 14 अक्टूबर। जिले में दो पुलिस कर्मियों को निजी कार्यक्रम में चल रहे बार बालाओं का डांस देखना भारी पड़ गया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो सतना पुलिस अधीक्षक ने मामले को संज्ञान ले लिया। एसपी ने दो पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें लाइन अटैच कर दिया। हालांकि इस पूरे मामले को क्षेत्र के 2 नंबरी कारोबारियों की साजिश का हिस्सा भी बताया जा रहा है।

जानें पूरा मामला
जानकारी अनुसार अमदरा थाना अंतर्गत ग्राम घुनवारा में 10 अक्टूबर को बाबू साहू नामक युवक के यहां बरहौ कार्यक्रम का आयोजन चल रहा था। इस कार्यक्रम में देवेंद्रनगर से डांस करने के लिए महिला बार बालाएं भी बुलाई गई थीं। रात में महफिल सजी तो उसमे क्षेत्र के नेता व व्यापारी और आमजन भी जमा हुए। मैहर के अमदरा थाना के 2 पुलिस कर्मी सुनील सांवरिया और संतोष राय कार्यक्रम की महफिल में शामिल हुए थे। जहां लगी कुर्सी पर बैठ गए। महिला डांसर घूमर फूहड़ डांस करती रहीं तब भी पुलिस कर्मी वहां जनपद सदस्य के पति वीरेंद्र यादव, सरपंच के पति ओम साहू के बगल में बैठे रहे। हालांकि इस दौरान 1 डांसर ने पुलिस कर्मी के नजदीक आने की कोशिश तो पुलिस कर्मी ने उसे झटक कर दूर कर दिया।
Recommended Video

इन पुलिसकर्मियों को किया गया लाइन अटैच
इस डांस कार्यक्रम का वीडियो गुरुवार को इंटरनेट पर वायरल हुआ तो मामला पुलिस अधीक्षक सतना आशुतोष गुप्ता के संज्ञान में आया। पुलिस अधीक्षक ने अमदरा थाना में पदस्थ आरक्षक सुनील सांवरिया और संतोष राय को लाइन अटैच कर दिया।

सुरक्षा के लिहाज से पहुंचे थे पुलिसकर्मी
इस मामले में अमदरा टीआई राजेन्द्र पाठक ने बताया जानकारी दी कि 10 अक्टूबर को घुनवारा में और्केस्ट्रा विक्रम का आयोजन किए जाने की जानकारी दे कर एहतियाती तौर पर सुरक्षा मांगी गई थी। इसी लिहाज से पुलिस कर्मियों को गश्त लगाने के लिए बोल दिया था। वे वहां पहुंचे तो चलते कार्यक्रम के बीच उन्हें बैठा लिया गया। इसी बीच किसी ने वीडियो बना कर इंटरनेट पर वायरल कर दिया और यह प्रचारित करना शुरू कर दिया कि पुलिस कर्मी फूहड़ डांस देख रहे थे।

पुलिस कर्मियों को फंसाने की साजिश
क्षेत्र में यह भी चर्चा है कि घुनवारा अंतर्गत 2 नंबरी कारोबार करने वाले आरक्षक संतोष राय को फंसाना चाहते थे, इसलिए साजिश रच कर यह वीडियो वायरल की है।












Click it and Unblock the Notifications