Bhopal News: दक्षिण पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से संजीव सक्सेना ने बढ़ाई कांग्रेस विधायक PC शर्मा की मुश्किले

Bhopal News: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव होना है, ऐसे में राजनीतिक दलों में टिकट के दावेदारों के बीच खींचतान शुरू हो चुकी है। राजधानी भोपाल की दक्षिण पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक पीसी शर्मा की मुश्किलें बढ़ गई है दरअसल, कांग्रेस नेता और पूर्व विधानसभा प्रत्याशी संजीव सक्सेना ने दक्षिण पश्चिम क्षेत्र से ताल ठोकते हुए आज कमलनाथ के बंगले पर शक्ति प्रदर्शन किया।

बता दे भोपाल के दक्षिण पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के पूर्व मंत्री पीसी शर्मा वर्तमान में विधायक और यहीं से कांग्रेस नेता संजीव सक्सेना आगामी विधानसभा चुनाव में टिकट की मांग कर रहे हैं। लेकिन कांग्रेस आला कमान पीसी शर्मा के नाम पर सहमति बन चुका है। अब इस बीच इंजीनियर संजीव सक्सेना के समर्थक आज बड़ी संख्या में एकत्रित होकर पूर्व सीएम कमलनाथ के बंगले पर पहुंचे। जहां पर उन्होंने संजीव सक्सेना को टिकट दिए जाने मांग की है। हालांकि 2013 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस नए-नए उम्मीदवार बनाया था, लेकिन संजीव सक्सेना को बीजेपी के उमाशंकर गुप्ता ने हरा दिया था।

Sanjeev Saxena increases the problems of Congress MLA PC Sharma, demands ticket from Kamal Nath

दक्षिण पश्चिम विधानसभा क्षेत्र की स्वयंसेवी संस्था मातृभूमि संगठन के दक्षिण पश्चिम विधानसभा क्षेत्र स्थित 233 बूथ पर गठित 30 महिलाओं की महिला शक्ति के 6990 महिला सदस्य और "एक बूथ 30 यूथ" के "युवा विंग" के 5 हजार सदस्यों ने रविवार सुबह 10 बजे कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ के निवास पहुंचकर इंजीनियर संजीव सक्सेना के समर्थन में पत्र देकर कमलनाथ के बंगले से श्यामला हिल्स स्थित टैगोर हॉस्टल तक पैदल मार्च किया। पत्र संगठन की ओर से संगठन अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह पटेल और भोपाल चैप्टर की अध्यक्षा श्रेया अग्निहोत्री ने सौंपा।

Sanjeev Saxena increases the problems of Congress MLA PC Sharma, demands ticket from Kamal Nath

भोपाल चैप्टर की अध्यक्षा श्रेया अग्निहोत्री ने बताया कि इस विधानसभा क्षेत्र में लगभग 24 हजार परिवार उनके संगठन के सदस्य है. यदि श्री सक्सेना को इस क्षेत्र से चुनाव लड़ते हैं तो उनकी पूरी टीम प्रचार से लेकर सभी बूथों पर अपने सभी सदस्यों को तैनात कर बड़े बहुमत से उनकी जीत को सुनिश्चित करेगी। कमलनाथ ने प्रतिनिधि मंडल से कहा कि वे इस मांग पर विचार करेंगे। क्योंकि पार्टी भी जिताऊ कैंडिडेट को टिकट देना चाहती है।

संगठन अध्यक्ष भूपेंद्र पटेल ने बताया कि संजीव एक पढ़े लिखे, गंभीर व जुझारू व्यक्तित्व के धनी हैं. इस मुलाक़ात के दौरान वे क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं जैसे रोजगार, क्षेत्र में प्राइवेट से ज्यादा सुविधायुक्त सरकारी अस्पतालों का निर्माण, महिलाओं के लिए स्वरोजगार की व्यवस्था, उत्कृष्ट शिक्षा देने वाले सरकारी स्कूलों को आरम्भ किया जाना तथा युवाओं को नशे से बचाना आदि से भी अवगत कराया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+