रीवा में ब्रांडेड कंपनियों के नाम पर नकली जींस का बाज़ार, ऐसे हुआ भंडाफोड़
रीवा, 16 सितंबर। जिले के बाजारों में ब्रांडेड के नाम पर डुप्लीकेट आइटम धड़ल्ले से बिक रहे हैं। ऑयल, घड़ी, चश्मा, मोबाइल एसेसीरिज से लेकर अब नकली जींस भी बिक रहे हैं। इसी क्रम में मुख्यालय के जानकी पार्क में दो कपड़ा कारोबारी ब्रांडेड के नाम पर नकली जींस बेच रहे थे। इसकी सूचना पर पुलिस एवं कंपनी के लोगों ने छापामार कार्यवाही करके नकली जींस कपड़ों के कारोबार को उजागर किया है। पुलिस आरोपी दुकान संचालकों के खिलाफ कॉपी राइट अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके पूछताछ कर रही है। पुलिस ने नकली जींस जब्त कर लिया है।

ब्रांडेड कंपनी के नाम से बेचे रहे थें जींस के कपड़े
मुख्य बाजार के जानकी पार्क में संचालित सांई गारमेंटस और राम स्टोर के कपड़ा कारोबारी के यहां ब्रांडेड कंपनी के नाम पर जींस कपडे का बिजनेस किया जा रहा था। बताया जा रहा है कि व्यापारी हरियाणा की कंपनी मुफ्ती का स्टीकर कपड़ों में लगाकर कंपनी के नाम से जहां जींस के कपड़ो का व्यापार कर रहे थें वही कंपनी के नाम पर अच्छी खासी कमाई कर रहे है।
सरकार को भी होता है नुकसान
ब्रांडेड कंपनी के होलमार्क का यूज करके व्यापारी भले ही मालामाल हो रहे हो लेकिन इससे सरकार को नुकसान हो रहा है और टैक्स चोरी सहित अन्य तरह से कारोबारी सरकार को चूना लगा रहे है तो वही कंपनी का नाम खराब होने के साथ ही उसका व्यापार भी प्रभावित हो रहा है। कंपनी के अधिकारी नायक ने जानकारी दी कि पिछले माह कंपनी ने सर्वे करवाया था। जिसमें पाया गया कि रीवा में उनके कंपनी के नाम से नकली जींस कपड़े बेचे जा रहे है। जिसके बाद उन्होने थाने में शिकायत करने के साथ ही दुकानों में जांच कर रहे है। उनकी कंपनी मुफ्ती के होलमार्क का उपयोग होना सामने आया है।












Click it and Unblock the Notifications