MP 10th result 2019 : वॉचमैन का बेटा बना टॉपर, पिता के साथ करता था चौकीदारी, 500 में से 499 अंक


Bhopal News in Hindi, भोपाल। मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने बुधवार को 10वीं और 12वीं के रिजल्ट घोषित कर दिए हैं। 10वीं में गगन दीक्षित और आयुष्मान ताम्रकार ने 500 में 499 नंबर लाकर टॉप किया है। सागर निवासी आयुष्मान के पिता चौकीदारी का काम करते हैं। गगन गौरझामर का रहने वाला है।

Sagar Watchman Son Aayushman top in MP board 10th result 2019

दूसरे नंबर पर 497 अंकों के साथ दीपेंद्र कुमार अहिरवार रहे जबकि महिमा नामदेव, हर्ष कुमार कोष्टी, खुशबू चौबे, प्रियांशु चौहान, राजकुमार सोनी, साक्षी पटेल 496 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। भोपाल के मॉडल स्कूल टीटी नगर में मुख्य सचिव एसआर मोहंती ने रिजल्ट घोषित किया। इस दौरान मुख्य सचिव एसआर मोहंती, मंडल सचिव अजय सिंह गंगवार, स्कूल शिक्षा विभाग की प्रमुख सचिव रश्मि अरुण शमी और विभागीय आयुक्त जयश्री कियावत मौजूद रहे।

Sagar Watchman Son Aayushman top in MP board 10th result 2019

मुख्य सचिव ने पहले हायर सेकेंडरी और बाद में हाई स्कूल परीक्षा का परिणाम घोषित किया। 12वीं का परीक्षा परिणाम 72.37 प्रतिशत रहा और दसवीं का परिणाम 61.32 प्रतिशत रहा। 12वीं के परीक्षा परिणाम में आर्ट्स में दृष्टि सनोडिया, कॉमर्स में विवेक गुप्ता ने टॉप किया जबकि मैथ में आर्या जैन टॉपर रही। बता दें कि इस साल 18.50 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स परीक्षा में शामिल हुए थे। दसवीं में 61.32 प्रतिशत जबकि 12वीं में 72.37 प्रतिशत स्टूडेंट्स ने सफलता हासिल की।

Sagar Watchman Son Aayushman top in MP board 10th result 2019

पिता के काम में भी बंटाता था हाथ

आयुष्मान की मां ने बताया कि बेटे की कामयाबी पर उन्हें बहुत खुशी हो रही है। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के बावजूद बेटे की पढ़ाई में कोई कमी नहीं आने दी। पढ़ने-लिखने का भरपूर अवसर दिया। बेटा भी पढ़ाई के साथ-साथ अपने पिता का भी उनके काम में हाथ बंटाता था। कई बार पिता की जगह चौकीदारी भी करता था। हालांकि पिता यही चाहत थे कि बेटा खूब पढ़े, मगर परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण बेटा भी कई बार पिता के साथ चला जाता और उनकी जगह भी देता।

साइंस में एक सवाल गलत हो गया था-गगन

सागर के इक्सीलेंस स्कूल में पढ़ने वाले आयुष्मान ने बताया कि विज्ञान में एक सवाल गलत हो गया था। शायद उसी की वजह से एक नंबर कटा है और मैं 500 में से 499 ही अंक ला पाया हूं। आयुष्मान ने बताया कि वह 10-12 घंटे पढ़ाई किया करता था। उसे टॉप टेन में आने की तो उम्मीद थी, मगर पूरे प्रदेश में टॉप करने की नहीं थी। माता-पिता ने पूरा सपोर्ट किया। आयुष्मान इंजीनियरिंग करना चाहता है। आयुष्मान के पिता आदर्श गार्डन में वॉचमैन का करता है।

यहां देखें रिजल्ट

विद्यार्थी अपना रिजल्ट एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.mpbse.nic. in, www.mpresults.nic.in और https://www.mpbse. mponline.gov.in पर भी देख सकते हैं। विद्यार्थियों को रिजल्ट घोषित होते ही मोबाइल पर एसएमएस आएगा, जिस पर क्लिक करके वे अपना रिजल्ट देख सकेंगे। इसके अलावा रिजल्ट गूगल प्ले स्टोर पर एमपीबीएसई मोबाइल ऐप या एमपी मोबाइल ऐप डाउनलोड करें और नो योर रिजल्ट का चयन करने के बाद अपना रोल नंबर डालें। इसके अतिरिक्त फास्ट रिजल्ट ऐप पर भी अपना परिणाम देख सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+