फिर निकले बाबूलाल गौर के विवादित बोल. कहा मुझे रूसी महिलाओं ने गले लगाया और चूमा
भोपाल। एक बार फिर से मध्य प्रदेश के गृहमंत्री बाबूलाल गौर सुर्खियों में हैं, वजह है उनका विवादित बयान। बाबूलाल गौर एक बार फिर से एक विषय को विषयान्तर कर गये। रविवार को बीजेपी प्रदेश कार्यालय में प्राकृतिक चिकित्सा प्रकोष्ठ एवं इंटरनेशनल नेचुरोपैथी ऑर्गेनाइजेशन ने प्राक़तिक चिकित्सा, योग राज्य स्तरीय सम्मेलन आयोजित किया गया था जिसमें बाबूलाल गौर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे।
जब वो मंच पर पहुंचे तो वो नेचुरोपैथी के बजाय अपनी रूस यात्रा का जिक्र करने लगे और उन्होंने वो बातें भी कर डालीं जो कि उन्हें नहीं बोलनी चाहिए थीं। बाबूलाल गौर ने कहा कि आपको पता है कि रूस की महिलाएं काफी मोटी और भरे शरीर वाली होती हैं, मैं जब उनसे पहली बार मिला तो उन्होंने मुझे गले लगा लिया और मेरा माथा चूम लिया।
यह मेरे लिए बहुत ही अप्रासंगिक था, लेकिन मैंने इस चीज का आंनद उठाया क्योंकि यह तो उस देश की परंपरा है, अपने यहां यह सब होता तो मेरे पीछे पूरा देश पड़ जाता और बड़ा सा हंगामा हो जाता, यही नहीं जूते-चप्पल तक जाते, कहीं ये फोटो तब जारी हो जाती तो बीजेपी तो मुझे टिकट ही न देती और मैं बर्बाद हो चुका होता।













Click it and Unblock the Notifications