Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

एक बार फिर नमाज पढ़ने को लेकर बवाल शुरू, लखनऊ के बाद भोपाल के DB मॉल में हुआ हंगामा

एमपी नगर स्थित डीबी मॉल में नमाज पढ़ने का मामला सामने आया है। इसके विरोध में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मॉल के अंदर पहुंचकर भजन कीर्तन शुरू कर दिया और नमाज पढ़ रहे लोगों से उनकी बहस भी हुई।

भोपाल, 28अगस्त। उत्तर प्रदेश की राजधानी के बाद मध्य प्रदेश की राजधानी के मॉल में नमाज पढ़ने को लेकर अब बवाल शुरू हो गया है। एमपी नगर स्थित डीबी मॉल में नमाज पढ़ने का मामला सामने आया है। इसके विरोध में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मॉल के अंदर पहुंचकर भजन कीर्तन शुरू कर दिया और नमाज पढ़ रहे लोगों से उनकी बहस भी हुई। पुलिस के मौके पर पहुंचने पर मामला शांत हुआ। बता दें कि इससे पहले यूपी के लखनऊ में भी मॉल के अंदर नमाज अता करने को लेकर हंगामा हो चुका है।

Recommended Video

    डीबी मॉल में नमाज पढ़ने को लेकर हंगामा
    10 से 12 कर्मचारी निकासी द्वार के पास अता कर रहे थे नमाज

    10 से 12 कर्मचारी निकासी द्वार के पास अता कर रहे थे नमाज

    शनिवार दोपहर में बजरंग दल कार्यकर्ताओं को पता चला है कि डीबी मॉल में काम करने वाले 10 से 12 कर्मचारी निकासी द्वार के पास नमाज पढ़ रहे हैं। इसके बाद भोपाल बजरंग दल विभाग के सह संयोजक अभिजीत सिंह राजपूत सहित अन्य कार्यकर्ता वहां पहुंच गए। उन्होंने मॉल प्रबंधन के कर्मचारियों से इसकी शिकायत की। हालांकि कर्मचारियों ने मामले पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया इससे बजरंग दल के कार्यकर्ता नाराज हो गए और उनकी मॉल के कर्मचारियों से बहस हो गई। बाद में मॉल के भीतर एक निकासी द्वार के पास बैठकर जय श्रीराम के नारे लगाने लगे और हनुमान चालीसा का पाठ करने लगे। इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। करीब 5 घंटे तक हंगामा चलता रहा मौके पर पुलिस पहुंची और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को समझाइश दी। इसके बाद हंगामा खत्म हुआ

    बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कहा अगर फिर मॉल में नमाज पढ़ी गई तो सुंदरकांड करेंगे

    बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कहा अगर फिर मॉल में नमाज पढ़ी गई तो सुंदरकांड करेंगे

    बजरंग दल के विभाग संयोजक दिनेश यादव कहां कि मॉल में लंबे समय से समय नमाज पढ़ी जा रही है जिसके बारे में मॉल के अन्य कर्मचारियों ने सूचना दी थी इसी के विरोध में बजरंग दल कार्यकर्ता है शनिवार दोपहर मॉल पहुंचे और नमाज पढ़ने वाले लोगों का वीडियो रिकॉर्ड किया। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि मॉल में आगे नमाज पढ़ी गई तो मॉल के सामने वे सामूहिक रूप से सुंदरकांड का पाठ करेंगे।

    संस्कृति बचाओ मंच ने भी दी चेतावनी

    संस्कृति बचाओ मंच ने भी दी चेतावनी

    इधर संस्कृति बचाओ मंच के चंद शेखर तिवारी ने कहा कि मॉल को व्यवसायिक प्रतिष्ठान ही रहने दिया जाए धर्मस्थल बनाने का प्रयास ना करें यदि इस तरह की घटनाएं फिर होती है तो संस्कृति बचाओ मंच हिंदूवादी संगठनों के साथ मिलकर सारे मॉल में हनुमान चालीसा का सुंदरकांड पाठ करेगा। वही डीबी मॉल के प्रशासनिक अधिकारी राहुल शर्मा ने कहा कि इस मामले की जानकारी नहीं है।

    पुलिस ने दी जानकारी

    पुलिस ने दी जानकारी

    एमपी नगर थाना पुलिस ने वनइंडिया को बताया कि थाने में शिकायत नहीं हुई है इसलिए कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है ऐसा ही के शांति शर्मा ने बताया कि नमाज पढ़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था इसमें 4 लोग नमाज पढ़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। उधर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का कहना है कि 10 से 12 लोग नमाज पढ़ रहे थे बीते 1 महीने से नमाज पढ़ने का पता चला था। फिलहाल पुलिस ने बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को समझाइश दी है और मामला शांत करा दिया है।

    DB मॉल में बना अपना तफरी का माहौल

    DB मॉल में बना अपना तफरी का माहौल

    बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के पहुंचने के बाद डीबी मॉल में शॉपिंग कर रहे लोगों के बीच अफरा तफरी का माहौल बन गया। लोग भीड़ इकट्ठा कर कर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को देखने लगे। गौरतलब है कि यूपी की राजधानी लखनऊ में भी खुले लुलु मॉल में भी बीते दिनों नमाज अता करने को लेकर विवाद हुआ था। जिसका वीडियो भी सामने आया था। जिसके बाद हिंदू संगठनों ने मॉल के बाहर धरना प्रदर्शन किया था। इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अनाधिकृत रूप से मॉल के अंदर नमाज पढ़ने वाले लोगों को गिरफ्तार किया था।

    ये भी पढ़ें : बम जैसे फटी बिजली की मीटरिंग इंस्ट्रूमेंट मशीन, रिपेयरिंग कर रहा इंजीनियर झुलसा

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+