रायसेन के सुल्तानपुर में सड़क हादसे में 12 गायों की मौत, सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे कम्प्यूटर बाबा
रायसेन के सड़क हादसे में 12 से ज्यादा गायों की मौत हो गई। कंप्यूटर बाबा ने मौके से जानकारी देते हुए बताया कि सुबह रायसेन से भोपाल की तरफ आ रहे थे।
रायसेन,15 सितंबर। मध्य प्रदेश में सरकार भले ही गायों की सुरक्षा के लिए कई नीतियां बना ले। लेकिन उन नीतियों का असर प्रदेश में दिखाई नहीं दे रहा है। आए दिन प्रदेश में गाय दुर्घटना की खबरें सामने आती रहती है ऐसा ही एक मामला रायसेन से सामने आया है। जहां सड़क हादसे में 12 से ज्यादा गायों की मौत हो गई। कंप्यूटर बाबा ने मौके से जानकारी देते हुए बताया कि सुबह रायसेन से भोपाल की तरफ आ रहे थे। तभी सुबह 5:30 बजे करीब सुल्तानपुर के पास उन्होंने गायों को सड़क पर पड़ा देखा। इसके बाद कंप्यूटर बाबा वहीं पर धरने पर बैठ गए और सरकार से गौ रक्षा की मांग करने लगे। कंप्यूटर बाबा ने बताया कि इसी जगह पर पहले भी हादसा हो चुका है जिसमें कई गायों की मौत हो गई थी। लेकिन सरकार ने कोई ध्यान नहीं दिया। उन्होंने कहा कि मैं धरने पर बैठा हूं जब तक सरकार की तरफ से कोई ठोस आश्वासन नहीं मिलता मैं नहीं उठने वाला। गौ माता की ऐसी दुर्दशा नहीं देखी जा सकती।

महामंडलेश्वर कंप्यूटर बाबा ने ट्वीट करते हुए लिखा कि है गौमाता काश तुम्हे भी होता वोट डालने का अधिकार तो शायद सरकार यह निर्लज्जता नहीं कर पाती ! NH 12 सेमरी खुर्द सुल्तानपुर जिला रायसेन में गौमाता की इस दुर्दशा को देखकर कोई भी सनातनी का हृदय काप जाए। मध्यप्रदेश में गौमाता पर अत्याचार की घटनाएं प्रतिदिन बढ़ती जा रही है सरकार सो रही है और हिन्दू समाज रो रहा है। उन्होंने लिखा कि सरकार यदि अब भी नहीं जागी तो संत महात्मा और हिन्दू समाज इस निष्क्रिय निर्लज्ज सरकार को पलक झपकते उखाड़ फेकेंगे। इसलिए मैं आज धरने में बैठा हूँ।
बता दे कि मध्यप्रदेश में गोवंश के संरक्षण और संवर्धन के लिए को कैबिनेट का गठन किया गया। जिसके अध्यक्ष पद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान है। उनके अलावा गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, विजय शाह, कमल पटेल, महेंद्र सिंह सिसोदिया और प्रेमसिंह पटेल इसके सदस्य है। उसके बावजूद इन घटनाओं पर कोई ध्यान नहीं देता और प्रदेश में गायों की ऐसी दुर्दशा हो रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications