Rewa: पशुओं की लंपी बीमारी को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, रोकथाम के लिए 5 हजार वैक्सीन का आर्डर
रीवा, 20 सितंबर। गोवंशों में कहर बरपा रही लंपी वायरस को लेकर मध्य प्रदेश सरकार अलर्ट मोड़ पर है। पशु चिकित्सा विभाग के उप संचालक डॉक्टर राजेश मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि एहतियातन पशु अनुसांधान केन्द्र से पांच हजार वैक्सीन मांगी गई है। हालांकि राहत की बात यह है की आज दिनांक तक रीवा जिले में कोई केस नहीं मिले हैं। लेकिन एहतियात बरतते हुए राज्य पशु चिकित्सा विभाग ने पूरी तैयारी की है।

प्रशासन का कहना है कि अगर लंपी का प्रकोप रीवा जिले में पहुंचेगा तो तुरंत संबंधित गांवों को कंटेनमेंट जोन घोषित कर टीका लगाया जाएगा। पशु चिकित्सा विभाग द्वारा सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को ट्रेनिंग दी जा चुकी है। साथ ही ग्राम पंचायतों के पशु पालकों से लगातार संपर्क किया जा रहा है। जिससे तुरंत बचाव के कदम उठाए जा सके।
लंपी वायरस के लक्षण
1-शरीर पर दाने निकलना।
2-दूध कम देना और भूख नहीं लगाना है।
3- इसके साथ ही उसका शरीर दिन प्रतिदिन और खराब होते जाना।
4-लंपी स्किन डिजीज के प्रमुख लक्षण पशु को बुखार आना।
5- वजन में कमी।
6- आंखों से पानी टपकना।
7- लार बहना। लंपी से बचाव
लंपी से बचाव
1- इस वायरस के आक्रमण से ज्यादातर पशुओं की मौत हो जाती है।
2- गाय के संक्रमित होने पर दूसरे पशुओं को उससे अलग रखें।
3- लंपी रोग से प्रभावित पशुओं को अलग रखें।
4-मक्खी, मच्छर, जूं आदि को मार दें।
5- पशु की मृत्यु होने पर शव को खुला न छोड़ें।
6-पूरे क्षेत्र में कीटाणुनाशक दवाओं का छिड़काव करें।












Click it and Unblock the Notifications