Rewa: टीचर्स डे पर इस तरह की तस्वीरें दुखदाई, रंगदारी नहीं देने पर स्कूल में घुसकर शिक्षक की पिटाई, वीडियो

रीवा 5 सितंबर। जिले में एक वीड‍ियो वायरल हो रहा है ज‍िसमें टीचर्स डे से पहले एक टीचर का अपमान क‍िया जा रहा है। इतना ही नहीं, टीचर से सबके सामने मारपीट की गई और उसको अपशब्‍द कहे गए।

Recommended Video

    Rewa: टीचर्स डे पर इस तरह की तस्वीरें दुखदाई, रंगदारी नहीं देने पर स्कूल में घुसकर शिक्षक की पिटाई, वायरल वीडियो
    टीचर की खुलेआम हुई प‍िटाई

    टीचर की खुलेआम हुई प‍िटाई

    दरअसल, श‍िक्षा के मंद‍िर में अपराधी ने हंगामा कर द‍िया। उस अपराधी ने टीचर से रंगदारी मांगी थी। रंगदारी ने देने पर स्‍कूल के अंदर ही टीचर की खुलेआम प‍िटाई की गई।

    इंटरनेट पर हो रहा वायरल

    इंटरनेट पर हो रहा वायरल

    मारपीट का ये वीड‍ियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है। ये वीड‍ियो माध्यमिक स्कूल गढ़वा में पदस्थ टीचर के साथ मारपीट का है।

    रंगदारी न देने पर म‍िली जान से मार देने की धमकी

    रंगदारी न देने पर म‍िली जान से मार देने की धमकी


    ये घटना रीवा ज‍िले के गोविंदगढ़ थाना अंतर्गत शिवपुर चौकी का है। बदमाश रुपए ना देने पर जान से मार देने की बात कह रहा था। वह टीचर से 10 हजार रुपये रंगदारी के मांग रहा था।

    टीचर ने पैर पकड़कर माफी भी मांगी

    टीचर ने पैर पकड़कर माफी भी मांगी

    शिक्षक ने पैर पकड़कर माफी भी मांगी लेक‍िन बदमाश पर इसका कोई असर नहीं पड़ा। उसने टीचर को ह‍िदायत दी क‍ि वह स्‍कूल में ना पढ़ाए, यद‍ि उसकी बात नहीं मानी तो अंजाम बुरा होगा।

    झारखंड में भी हुई थी शिक्षक के अपमान की घटना

    झारखंड में भी हुई थी शिक्षक के अपमान की घटना

    इससे पहले भी शिक्षक के अपमान की खबरें सामने आई हैं। झारखंड के दुमका जिले के स्कूल से बेहद हैरान कर देने वाली सूचना आई थी। दुमका जिले के गोपीकांदर पहाड़िया आवासीय स्कूल में पढ़ने वाले 9वीं कक्षा के छात्रों ने साइंस की प्रैक्‍टिकल की परीक्षा में फेल होने पर टीचर कुमार सुमन, स्कूल हेडक्लर्क लिपिक सुनीराम चौड़े और अचिंतो कुमार मल्लिक को आम के पेड़ में बांधकर बुरी तरह पीटा था. बच्चों के मुताबिक, टीचर कुमार सुमन ने उन्हें प्रैक्टिकल परीक्षा में जानबूझकर कम अंक दिए हैं, जिसकी वजह से वे 11वीं छात्र फेल हुए थे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+