Rewa: शासकीय सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल से 'HIV' की 700 टेस्ट किट चोरी, 3 सदस्यीय जांच टीम गठित

रीवा, 16 सितंबर। जिले में आए दिन अजीबो गरीब मामले सामने आते हैं। एक नया मामला रीवा के आधुनिक सुविधाओं से संपन्न शासकीय सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल का है। यहां 700 एचआईवी टेस्ट किट चोरी हो गयी हैं। उसे ढूंढ़ने के लिए अब एक जांच टीम गठित की गई है। मेडिकल कॉलेज के डीन ने जांच दल बना दिया है। उसमें माइक्रोबायलॉजी विभाग की डॉक्टर और दो अन्य डॉक्टर शामिल हैं।

Rewa Super Specialty Hospital

पैथोलॉजी विभाग में बड़ा मामला उजागर

श्याम शाह मेडिकल कॉलेज से संबद्ध सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के पैथालॉजी विभाग से 1 बड़ी का मामला उजागर हुआ है। जहां मरीजों की जांच करने वाली 700 एचआईवी टेस्ट किट चोरी हो गयीं। टेस्ट किट चोरी होने के बाद अस्पताल प्रबंधन के बीच हड़कंप मच गया। यह बात जैसे ही चारों तरफ फैली तो तत्काल ही चोरी की आशंका जाहिर करते हुए मेडिकल कॉलेज के डीन ने 3 सदस्यीय जांच टीम गठित कर दी। टीम अब भंडारण और रजिस्टर की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही पता लग पाएगा कि आखिरकार इतनी बड़ी संख्या में 700 एचआईवी किट कैसे चोरी हो गयीं।

किट का रजिस्टर मेंटेन नहीं

सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के पैथालॉजी विभाग में स्टोर का इंचार्ज ऊषा करारिया को बनाया गया है। अब कहा जा रहा है कि इन्हीं की देख रेख में स्टोर से पैथालॉजी की किट वगैरह बाहर निकाली गयी थीं। प्रभारी ने टेस्ट किट जारी किए हैं लेकिन रजिस्टर में इंट्री नहीं किया गया। यही गड़बड़ी प्रभारी के गले ही फांस बन गया है।

3 सदस्य जांच टीम गठित

सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के अधीक्षक डॉ. अक्षय श्रीवास्तव ने जानकारी दी कि इस हॉस्पिटल का पैथलॉजी विभाग संजय गांधी अस्पताल के देखरेख में है। माइक्रोलॉजी विभाग के डॉक्टर के संज्ञान में यह मामला आया था कि स्टोर में रखी एचआईवी टेस्ट किट की संख्या के आधार पर रखी गई टिट काम है। मेडिकल कॉलेज के डीन देवेश सराश्वर ने 1 जांच समिति बनाई है। वो इसकी जांच कर रही है, जांच रिपोर्ट आने के मामले का खुलासा होगा कि किट चोरी हुई हैं या फिर कोई और मामला है। प्राथमिक जांच में समिति ने 650 से 700 की संख्या में एचआईवी टेस्ट किट की कमी पाई है। इसकी कीमत का अनुमान लगा पाना संभव नहीं है क्योंकि की यह सरकार की ओर से सप्लाई होती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+