Bhopal News: बॉलीवुड फिल्म बनाने के नाम पर रिटायर्ड DFO से ₹50 लाख रूपये की ठगी
Bhopal News: राजधानी भोपाल में वन विभाग के रिटायर्ड DFO के साथ मुंबई के एक फिल्म मेकर ने 'ब्लैक रोज' नाम की फिल्म बनाने के नाम पर 50 लाख रुपए ठग लिए। रिटायर्ड डीएफओ के बेटे ने इस फिल्म की स्क्रिप्ट लिखी थी।
फिल्ममेकर और उनके बीच 2 साल के भीतर फिल्म निर्माण में आने वाले 1 करोड़ रुपए की लागत में से आधी-आधी रकम लगाने को लेकर सहमति हुई थी। लेकिन फिल्ममेकर ने करीब 4 साल बीत जाने के बाद भी फिल्म निर्माण का काम शुरू नहीं किया।

पुलिस ने इस मामले में फिल्ममेकर के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। एएसआई अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि साल 2019 में शेख चिल्ली फिल्म प्रोडक्शन के मालिक फिल्म मेकर प्रभूराज नायडू एमएलए क्वार्टर निवासी रिटायर्ड d.f.o. दिनेश कुमार दुबे के घर में किराए से रुके थे। इसी दौरान दुबे का बेटा मनुराज 'ब्लैक रोज' नाम की फिल्म की स्क्रिप्ट लिख रहा था। प्रभुराज ने उनके बेटे से फिल्म बनाने की बात कही।
इसके बाद प्रभुराज ने दिनेश कुमार दुबे को फिल्मों के बारे में बड़ी-बड़ी बातें कहीं और फिल्मों में पैसा निवेश करने को कहा। इसके बाद प्रभूराज ने दिनेश कुमार दुबे के बेटे की लिखी स्क्रिप्ट 'ब्लैक रोज' पर फिल्म बनाने की बात की। इसके बाद फिल्म में 1 करोड़ रूपए की राशि खर्च करने की बात हुई। प्रभु राज ने दिनेश कुमार दुबे से कहा कि फिल्म में आने वाली इस खर्चे की राशि को वे आधी-आधी बाटेंगे। जिसके बाद दिनेश कुमार दुबे ने प्रभु राज को 50 लाख रुपए दे दिए थे।












Click it and Unblock the Notifications