रिटायर्ड सीएस के घर चोरी, डॉलर्स के साथ जेवरात पर चोर ने किया हाथ साफ
भोपाल, 31 अगस्त। मध्यप्रदेश के रिटायर्ड मुख्य सचिव अवनीश बैस के फार्म हाउस पर बदमाशों ने धावा बोल दिया। खिड़की के रास्ते अंदर घुसे चोर करीब तीन घंटे में 300 यूएस डॉलर के अलावा सोने-चांदी के जेवर और अन्य सामान समेटकर ले गए।

हैरानी की बात है कि गार्ड घर के बाहर बैठा रहा और उसे पता तक नहीं चला। पुलिस ने चोरी गए माल की कीमत करीब ढाई लाख रुपए बताई है। पुलिस ने उनके चौकीदार की शिकायत पर अज्ञात बदमाशों पर एफआईआर दर्ज की। पुलिस को अभी तक आरोपियों को कोई सुराग हाथ नहीं लग सका है।
एएसपी अंकित जायसवाल ने बताया कि ग्राम मेंडोरी में रिटायर्ड मुख्य सचिव अवनीश बैस का फार्म हाउस है। उनके फार्म हाउस की चौकीदारी दयाराम मासकोले करता रविवार शाम वे अपने फार्म हाउस से भोपाल स्थित अपने आवास पर किसी काम से आ गए थे।












Click it and Unblock the Notifications