PM मोदी के जन्मदिन पर रक्त का संग्रह कर MP ने बनाया रिकॉर्ड, पूर्व मेयर सहित BJP युवा मोर्चा ने किया रक्तदान
प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर शनिवार को मध्यप्रदेश में रक्त संग्रह का रिकॉर्ड बनाया गया। विभिन्न प्रदेश के 1000 से अधिक स्थानों पर शिविर लगाकर 25 हजार यूनिट से अधिक रक्तदान किया गया।
भोपाल,17 सितंबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर शनिवार को मध्यप्रदेश में रक्त संग्रह का रिकॉर्ड बनाया गया। विभिन्न प्रदेश के 1000 से अधिक स्थानों पर शिविर लगाकर 25 हजार यूनिट से अधिक रक्तदान किया गया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्म 2 अक्टूबर तक सेवा पकवाड़ा बनाने की घोषणा की थी। इसी के चलते शनिवार को भोपाल के पूर्व महापौर आलोक शर्मा ने हमीदिया अस्पताल जाकर ब्लड डोनेट किया। इसके अलावा प्रदेश भर में युवा मोर्चा की टीम ने रक्तदान किया।

मध्य प्रदेश रेड रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव प्रदीप त्रिपाठी ने बताया कि रेड क्रॉस सोसाइटी ने विभिन्न संगठनों के साथ मिलकर शनिवार को 1 हजार से अधिक स्थानों पर रक्तदान शिविर लगाया जिसमें करीब 25000 यूनिट रक्तदान का संग्रह हुआ। इसके लिए मध्यप्रदेश रेड क्रॉस सोसाइटी ने 3 दिन पहले ऑनलाइन पंजीयन शुरू किया था।
बड़े शहरों में चला रक्त संग्रह का बयान
पीएम मोदी के जन्मदिन पर पूरे देश में उत्साह था। व हीं मध्यप्रदेश में बड़े शहरों के अलावा जिला और तहसील मुख्यालयों पर भी रक्तदान शिविर लगाए गए। भोपाल और इंदौर जैसे बड़े शहरों में रेड क्रॉस सोसाइटी में रक्तदान शिविर लगाकर बड़ी मात्रा रक्त का संग्रह किया भोपाल जैसे शहर में 10,000 से अधिक युवाओं ने विविन शिविर में पहुंचकर रक्तदान किया।
प्रदेश में रोज 1917 यूनिट रक्त की रहती है मांग
प्रदेश में 25000 यूनिट संग्रह हो जाने से 13 दिनों की मांग की पूर्ति सुनिश्चित हो गई। बता दे प्रदेश में रोज 1917 यूनिट रक्त की मांग रहती है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार आबादी के 1% लोगों को वर्ष में एक बार रक्त की आवश्यकता लगती है। इस लिहाज से प्रदेश में 1 वर्ष में सात लाख यूनिट रक्त की आवश्यकता होती है। भोपाल स्थित हमीदिया अस्पताल में वर्षों तक ब्लड बैंक के प्रभारी रहे डॉक्टर यूएम शर्मा के मुताबिक 25000 यूनिट रक्त 50 से अधिक मरीजों के काम आ सकेगा।












Click it and Unblock the Notifications