Bhopal Ration Ghotala : खाद्य विभाग के संचालक ने पूर्व जिला आपूर्ति नियंत्रक समेत 15 अफसरों को किया सस्पेंड
भोपाल में राशन घोटाले में खाद्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। विभाग के संचालक दीपक सक्सेना ने भोपाल की पूर्व जिला आपूर्ति नियंत्रक समेत 15 अफसरों को निलंबित कर दिया है।
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में राशन घोटाले में खाद्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। विभाग के संचालक दीपक सक्सेना ने भोपाल की पूर्व जिला आपूर्ति नियंत्रक समेत 15 अफसरों को निलंबित कर दिया है। सस्पेंड होने वालों में सहायक आपूर्ति और कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी स्तर के ऑफिसर भी शामिल है। चार अफसरों को थमाई चार्जशीट, जांच में अनियमितता करने वाले अफसरों को भी सस्पेंड किया गया है।

बता दे राजधानी भोपाल में 50 से ज्यादा राशन की दुकानों पर अफसरों की मिलीभगत से अनियमितता पाई गई थी। जिसको लेकर खाद विभाग के संचालक दीपक सक्सेना ने मामले की जांच करने के लिए भोपाल के बाहर जिलों के खाद्य अफसरों को जिम्मेदारी दी थी। लेकिन बताया जा रहा है कि इस जांच दल ने भी अनियमितताएं बरती। जिसके बाद आज खाद्य विभाग के प्रमुख अधिकारी दीपक सक्सेना ने कार्रवाई करते हुए 15 अफसरों को सस्पेंड कर दिया। बता दे गरीबों को मिलने वाले राशन वितरण में फर्जीवाड़े को रोकने के मकसद से सरकार ने पीओएस मशीनों के माध्यम से ऑनलाइन राशन बांटने की व्यवस्था की थी, बावजूद इसके राशन बांटने में गड़बड़ियां हो रही है।
पात्र हितग्राहियों को राशन नहीं मिलने पर मामला आया था सामने
राजधानी भोपाल में कार्ड धारियों ने खुद इस मामले को उजागर किया था। दरअसल राशन कार्ड में नाम होने के बावजूद भी उनके नाम का राशन कोई और ले रहा था। जिसकी शिकायत मिलने पर खाद्य विभाग के संचालक दीपक सक्सेना ने भोपाल जिले से बाहर के खाद्य विभाग के अधिकारियों को जांच करने के लिए कहा था। जिसमें जांच के दौरान पाया गया कि 50 से ज्यादा राशन की दुकानों में इस प्रकार की गड़बड़ियां पाई गई। लेकिन बताया जा रहा है कि यह जांच करने वाली कमेटी के अफसरों ने भी जांच में अनियमितताएं बरती,जिसके चलते 8 अफसरों को सस्पेंड कर दिया गया है।
करीब 1 साल से राशन बांटने में चल रहा था हेर फेर
बता दे प्रावधान है कि आधार नंबर को लिंक कर राशन लेने वाले हितग्राही का पीओएस मशीन पर थंब इंप्रेशन लेने के बाद ही उसको राशन दिया जाए। इसके बावजूद राजधानी भोपाल में खाद विभाग के अफसर और राशन संचालकों के मिलीभगत से करीब 1 साल से राशन बांटने में हेर फेर चल रहा था।
इस तरह हुई बचने की कोशिश
संचनालय में पदस्थ सहायक आपूर्ति अधिकारी अनिल तंतु वायने 8 पीडीएफ दुकानों की जांच की और सहायक आपूर्ति अधिकारी राजेश खरे ने पांच दुकानों की जांच की। जांच प्रिंटेड प्रोफार्मा में कथन भरे। उपभोक्ताओं से पीओएस मशीन की पावती, मशीन से हकदारी की आवाज सुनाई देने संबंधी एवं मोबाइल पर s.m.s. भेजने संबंध में पूछताछ नहीं की गई। जांच में दो दुकानों की जांच में स्टॉक अधिक भरा होने के कारण भौतिक सत्यापन नहीं किया और शेष दो दुकानों की जांच में उपभोक्ताओं से पीएस मशीन की पावती मशीन की हकदारी की आवाज सुनाई देने और मोबाइल पर SMS भेजने संबंधी पूछताछ नहीं की। विदिशा के कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी शरह पंचोली ने भी यही काम किया। इसके अलावा सैयद परवेज नकदी और अनिल तिवारी ने भी पूछताछ में ढिलाई की थी इसके चलते इन सभी को निलंबित किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications