पूर्व सीएम उमा भारती से आशीर्वाद लेने पहुंचे राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया
भोपाल। मध्य प्रदेश से राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती से मुलाकात की। सिंधिया भोपाल स्थित उमा भारती के बंगले पर पहुंचे और आधे घंटे तक उनसे बातचीत की। इसके बाद मीडिया से बातचीत में सिंधिया ने कहा कि उमा भारतीजी के साथ उनके पारिवारिक संबंध हैं और बीजेपी से जुड़ने के बाद आशीर्वाद लेने वे यहां आए हैं। पिछली बार जब मैं भोपाल आया था तो उनसे मुलाकात नहीं हो पाई थी।

बता दें कि बीती होली पर कांग्रेस छोड़कर कमलनाथ की सरकार गिराने वाले सिंधिया ने कहा कि मध्य प्रदेश की जनता का कांग्रेस से मोहभंग हो चुका है। करीब पन्द्रह माह चली कमलनाथ की सरकार में भ्रष्टाचारी हावी रहा। सिंधिया ने कहा कि देश पीएम नरेन्द्र मोदी और मध्य प्रदेश शिवराज सिंह चौहान के हाथों में सुरक्षित है। मेरे भाजपा ज्वाइन करने के कुछ समय बाद ही कोरोना महामारी शुरू हो गई थी। इसलिए में बीते 90 दिन से शांत था, मगर मैदान में उतार आया हूं। कांग्रेस को जवाब दूंगा।

इस दौरान मीडिया से बातचीत में सिंधिया ने राजस्थान के सियासी संकट पर कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। उधर, उमा भारती ने कहा कि सिंधिया परिवार से उनके पुराने पारिवारिक रिश्ते हैं। ज्योतिरादित्य पूरे देश मे जगमगाएंगे। उमा ने कहा कि कांग्रेस पर पूरा संकट राहुल गांधी के कारण है। कांग्रेस पार्टी में में अच्छे नेताओं की कद्र नहीं है। राजस्थान के हाल के घटनाक्रम का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि सचिन पायलट के आत्मसम्मान को भी ठेस पहुंचाई गई है।
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications