प्रधानमंत्री जिस चीज का स्पर्श करते हैं वह गायब हो जाती है: राजनाथ सिंह

उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह सभी मोर्चे पर विफल हुए हैं जिस चीज पर उन्होने हाथ लगाया है वह गायब हो जाती है, एक चुटकुला सुनाते हुए उन्होने कहा कि एक महिला फरियाद लेकर जब पहुंची तो उन्होने अपने अधिकारियों से उसकी फरियाद सुनने को कहा महिला इस बात पर अड़ी रही कि वह प्रधानमंत्री का इंतजार करेगी अंत में उसने अपनी धारणा का खुलासा करते हुए कहा कि मुझे पीड़ा है और मुझे पता है कि प्रधानमंत्री जी जिस चीज का स्पर्श करते हैं वह नदारद हो जाती है। उम्मीद है कि उनके स्पर्श से शारीरिक पीड़ा का शमन हो जाएगा।
राजनाथ ने कहा कि काग्रेस की वंशवादी परपंरा के चलते देश की मौजूदा समस्याओं के समाधान की कोई आशा नहीं रह गयी है क्योंकि कांग्रेस देश की बुनियादी आवश्कताओं से अपरिचित है अथवा उसका देश की जनता से कोई सरोकार नहीं रह गया है। उन्होने कहा कि देश में विकास और सुशासन को चुनाव का मुद्दा बनाकर भाजपा ने विकास और सुशासन का माडल पेश किया है, जिसकी देश और दुनिया में सराहना हुई है। इसी का परिणाम है कि आने वाले विधान सभा चुनाव में मध्य प्रदेश सहित छत्तीसगढ़, राजस्थान और दिल्ली में भाजपा की सरकार बनना तय है।
मध्य प्रदेश में भाजपा की सफलता से केंद्र में एनडीए की सरकार बनने का नेतृत्व साफ होगा और देश की जनता नरेंद्र मोदी को सत्ता सौंपकर अपनी आकांक्षाओं को पूरा होते हुए देखेगी। राजनाथ सिहं ने कहा कि भाजपा अपने कार्यकाल का रिपार्ट -कार्ड तैयार करती है और अपनी जबावदेही को राजनैतिक धर्म समझकर पूरा करती है जिससे लक्ष्य पूरे होते है वायदे पर भाजपा खरी उतरती है। इसके विपरीत कांग्रेस के लिए राजनैतिक धर्म के कोई मायने नहीं रह गये है और न अब उसकी विचारधारा शेष है। कांग्रेस का एकसूत्रीय कार्यक्रम सत्ता पर काबिज बने रहना है जिसके लिए उसने उचित-अनुचित सारे फंडों को अख्तियार किया है।
राजनाथ सिहं ने कहा कि जब-जब देश में कांग्रेस की सरकार आती है महंगाई आती है, भ्रष्टाचार बढ़ता है, घोटाले होते हैं और जनता की तकलीफों में इजाफा होता है। देश में पिछले 9 वर्षों में 49 लाख करोड़ रूपये का भ्रष्टाचार और घोटाला हुआ है और कांग्रेस जवाबदेही से बच रही है। देश की समस्याओं का समाधान कांग्रेस को विसर्जित करने से ही होगा। विधानसभा चुनाव में भाजपा को विजयी बनाकर शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में तीसरी बार सरकार का गठन करें और केंद्र में एनडीए की सरकार के गठन का मार्ग प्रशस्त करें।












Click it and Unblock the Notifications