Raisen News: युवती ने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर दादी को उतारा मौत के घाट, बुजुर्ग ने कमरे में देख लिया था एक साथ
Raisen Crime News: मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में रिश्तों को तार-तार कर देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, एक युवती ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर अपनी ही दादी को मौत की घाट उतार दिया। हत्या करने के बाद दोनों ने मिलकर बुजुर्ग की लाश को कुएं में फेंक दिया था। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए बड़ा खुलासा किया है।
हत्या करने के बाद सबको कुएं में फेंका
रायसेन जिले के सिलवानी थाना पुलिस ने बताया कि 12 सितंबर को मृतक बुजुर्ग के छोटे बेटे ने सूचना दी थी कि उसकी मां धनिया बाई की लाश पडान मोहल्ला गांधीनगर घर के पास स्थित कुएं में तैरते हुए मिली है। मृतक बुजुर्ग के सिर पर गहरी गंभीर चोटों के निशान थे। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और शव को पीएम के लिए भेजा। पुलिस ने अंधे कतली का खुलासा करने के लिए टीम का गठन किया और जांच शुरू की।

जांच में चौका देने वाला किस्सा आया सामने
सिलवानी थाना पुलिस ने जांच करते हुए पाया कि जिस वक्त मृतक धनिया बाई के साथ यह घटना हुई, उसे समय उसके घर में उनकी 18 वर्षीय नातिन के अलावा और कोई भी मौजूद था। पुलिस ने गहराई से पड़ताल की तो युवती के प्रेम संबंधों के बारे में जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस ने प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर जानकारी जुटाई और युवक और युवती से सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने सच उगल दिया। पुलिस ने बताया कि युवती और उसके बॉयफ्रेंड को दादी ने संबंध बनाते हुए कमरे में देख लिया था। इसके बाद दादी का मुंह बंद करने के लिए युवती के बॉयफ्रेंड ने कुदारी के जरिए उसके सिर पर वार किया इसके बाद उन्हें जान से मार दिया और कुएं में फेंक दिया।
हत्या करने जे बाद ही फरार होने की फिराक में थे आरोपी
सिलवानी थाना प्रभारी डीपी सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मामला बेहद पेचीदा था, लेकिन हमारी पुलिस ने गहनता से जांच करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी नातिन ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ भागने की पूरी प्लानिंग कर ली थी। जब पुलिस उसे गिरफ्तार करने पहुंची, तब वह बैग में सामान भरकर सिलवानी बस स्टैंड पर अपनी प्रेमी के साथ फरार होने वाली थी। इसकी जानकारी लगते ही पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को धर दबोचा और उनके खिलाफ धारा 302 और 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।












Click it and Unblock the Notifications