Raisen News : जैन समाज ने मोबाइल इंटरनेट से दूर रहकर पूरा किया देश का पहला ई-फास्ट

रायसेन में पर्यूषण पर्व के दौरान जैन समाज द्वारा एक अनोखा उपवास रखा गया। जिसमें सभी जैन समाज के लोगों ने 24 घंटे के लिए अपना मोबाइल और इंटरनेट गैजेट्स को बंद कर दिया

रायसेन, 8 सितंबर। रायसेन के बेगमगंज में पर्यूषण पर्व के दौरान जैन समाज द्वारा एक अनोखा उपवास रखा गया। जिसमें सभी जैन समाज के लोगों ने 24 घंटे के लिए अपना मोबाइल और इंटरनेट गैजेट्स को बंद कर दिया और इस तरह देश का पहला ही फास्ट पूरा किया। इस मौके पर जैन समाज के अनेक मुनि उपस्थित रहे। बेगमगंज में 10 दिनों के लिए करीब 400 लोगों ने अपने मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स मंदिर में जमा कर दिए।

Recommended Video

    Madhya Pradesh में लोग क्यों कर रहे हैं E-Fasting, क्या है Paryushan Parv?| वनइंडिया हिंदी | *News
    Raisen News: Jain society completed countrys first e-fast by staying away from mobile internet

    बता दे जैन समाज के अध्यक्ष अक्षय जैन ने बताया कि पर्युषण पर्व के दौरान आचार्य श्री विद्यासागर महाराज ने लोगों को 1 दिन के लिए मोबाइल और इंटरनेट गैजेट से दूर रहने के लिए कहा था। उनकी इसी बात को आधार मानते हुए जैन समाज के लोगों ने ई उपवास किया। अक्षय ने जानकारी देते हुए बताया कि 24 घंटे के लिए सभी ने अपने मोबाइल और इंटरनेट गैजेट्स बंद कर दिए थे। 1 दिन मोबाइल और इंटरनेट से दूर रहने पर युवाओं को भी काफी अच्छा लगा। पहले दिन ज्यादातर युवाओं ने उपवास रखा था। इसके बाद जैन समाज के कई अन्य लोग भी यू पास के लिए तैयार हो गए। यहां सैकड़ों लोगों ने 1 दिन के लिए मोबाइल टेबलेट लैपटॉप सहित तमाम इलेक्ट्रॉनिक वजह से दूरी बना ली थी। सभी ने गैजेट मंदिर में जमा कर दिए थे बुधवार को लगभग 600 लोगों ने अपने इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स को बंद कर ई उपवास को सफल किया।

    जैन समाज को इस तरह के उपवास रखते देख अन्य समाज के लोग भी कह रहे हैं कि अब वह भी हफ्ते में एक दिन ई उपवास रखने की कोशिश करेंगे। जैन मुनि का कहना है कि इलेक्ट्रॉनिक गैजेट से हम अपने मन को शांत नहीं रख पाते हैं जब कभी भी हम ईश्वर की आराधना करते हैं तो हमें अपने इलेक्ट्रॉनिक गैजेट से दूरी बना लेना चाहिए, जिससे हम पूरी तरह से ईश्वर के प्रति समर्पित होकर उपवास कर पाएं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+