राजीव गांधी ने ओबीसी वर्ग के लिए कोई काम नहीं किया और राहुल गांधी OBC वर्ग की बात कर है: जेपी नड्डा
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पिछड़ा वर्ग को लेकर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उजाले का महत्व तब होता है, जब अंधेरे की पहचान हो। अमावस्या को देखने वाले लोग ही पूर्णमासी का महत्व समझते हैं। कांग्रेस मतलब भ्रष्टाचार, महिला उत्पीड़न, भाजपा मतलब विकास और तरक्की।
नड्डा ने कहा कि आजादी के बाद देश में करीब 60 वर्ष तक शासन करने वाली कांग्रेस पार्टी ने कभी अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) की चिंता नहीं की। आज-कल राहुल गांधी और कांग्रेस के नेता ओबीसी वर्ग की बातें कर रहे हैं। ओबीसी वर्ग को लेकर कांग्रेस समय-समय पर अपने रंग बदलती रहती है। अब कांग्रेस पार्टी और उसके नेताओं को ओबीसी वर्ग पर प्रेम आ रहा है।

BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा से पार्टी प्रत्याशी व सांसद राव उदयप्रताप सिंह के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए कही। नड्डा ने इससे पहले रायसेन जिले के भोजपुर विधानसभा क्षेत्र में पार्टी प्रत्याशी श्री सुरेंद्र पटवा के समर्थन में भी जनसभा को संबोधित किया है।
नड्डा ने कहा कि राव उदय प्रताप सिंह को दिल्ली से भोपाल भेजने के निर्णय पार्टी का है। उदय प्रताप सिंह को विधानसभा में भेजने का मकसद विधायक बनाकर पहुंचाना नहीं है। संसद से भोपाल भेजना सिर्फ भेजना नहीं होता, आपके लिए समझना होता है। वे कुछ विशेष दृष्टि से काम को आगे बढ़ाएंगे। नरसिंहपुर की तस्वीर और तकदीर बनलने का रास्ता राव उदय प्रताप सिंह से होकर जाता है। आप लोगों की तालियों की गड़गड़ाहट बता रही है कि आपने उन्हें विधायक बनाकर भोपाल भेजने का निर्णय कर लिया है।
कांग्रेस नेता रामभक्त बन रहे यह जनता को समझना होगा
जेपी नड्डा ने कहा कि कांग्रेस नेता राम भक्त बन रहे हैं। भगवान राम की बातें करने लगे हैं। यह बात और है कि कांग्रेस के नेताओं को अभी यह भी पता नहीं कि भगवान राम कितने वर्ष के लिए वनवास गए थे। ठीक है, नए-नए रामभक्त बने हैं, इसलिए पता नहीं है। लेकिन देश की जनता यह जानती है कि यह वही कांग्रेस पार्टी है, जिसने सुप्रीमकोर्ट में हलफनामा देकर कहा था कि भगवान राम का कोई वैज्ञानिक और ऐतिहासिक आधार नहीं है। कांग्रेस पार्टी और उसके नेता सुविधाजनक राजनीति करते हैं।
भाजपा सरकार की गरीबों को रोटी खिलाने की योजना भी कमलनाथ ने बंद कर दी थी
जेपी नड्डा ने रायसेन जिले के भोजपुर विधानसभा क्षेत्र में पार्टी प्रत्याशी श्री सुरेंद्र पटवा के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि राजा भोज के शासन की नगरी में आने का सौभाग्य मिला। देश में अभी भी कुछ राज्य बीमारू राज्य की श्रेणी में आते हैं, लेकिन भाजपा की सरकार ने बीते वर्षों में विकास कार्य करके मध्यप्रदेश को बीमारू से विकसित राज्य बनाया है। गरीबों को संबल देने के लिए मध्यप्रदेश में भाजपा सरकार ने संबल योजना लागू की थी। गरीबों को पांच रूपए में भोजन देने के लिए दीनदयाल रसोई योजना शुरू की थी, कमलनाथ सरकार ने गरीबों को भोजन देने वाली दीनदयाल रसोई योजना भी बंद कर दी थी।
कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचार, भाजपा विकास के लिए जानी जाती है
जेपी नड्डा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचार करने के लिए जानी जाती है, वहीं भारतीय जनता पार्टी विकास, गरीब कल्याण करने वाली पार्टी के रूप में जानी जाती है। भाजपा की सरकार जनता के हितों के लिए कार्य करती है। भाजपा की डबल इंजन की सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि और मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत कुल 12 हजार रूपए प्रति वर्ष किसानों को देने का कार्य किया है।
नड्डा ने जनता का आह्वान करते हुए कहा कि आप लोग बताईए कि कमलनाथ सरकार ने कृषि उपकरण खरीदी घोटाला किया कि नहीं किया। कमलनाथ का भांजा अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर घोटाले में फंसा है कि नहीं। बताईए कमलनाथ सरकान ने रेत माफिया के साथ मिलकर घोटाला किया कि नहीं किया। नड्डा ने कहा कि भाजपा की सरकार में मध्यप्रदेश की प्रति व्यक्ति आय 10 गुना, मध्यप्रदेश का बजट 26 गुना बढ़ गया है।









Click it and Unblock the Notifications