MP में चार-पांच दिन पहले आ सकती है Rahul Gandhi की भारत जोड़ो यात्रा, दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर

राहुल गांधी(Rahul Gandhi) की भारत जोड़ो यात्रा अब मध्यप्रदेश में तय समय से पहले प्रवेश कर सकती है। यात्रा की जो गति है उसे देखकर कांग्रेस नेता मानते हैं कि 20 नवंबर के आसपास यह यात्रा बुरहानपुर में आ सकती है।

Bharat Jodi Yatra : राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा अब मध्यप्रदेश में तय समय से पहले प्रवेश कर सकती है। यात्रा की जो गति है उसे देखकर कांग्रेस नेता मानते हैं कि 20 नवंबर के आसपास यह यात्रा बुरहानपुर में आ जाएगी। जबकि पहले इस यात्रा का मध्य प्रदेश में 24 या 25 नवंबर के आसपास आने की संभावना थी। इधर राहुल गांधी की इस यात्रा में प्रदेश कांग्रेस के दिग्गज नेता कमलनाथ दिग्विजय सिंह के साथ ही अरुण यादव और जीतू पटवारी जैसे नेताओं की प्रतिष्ठा भी दांव पर रहेगी। इस यात्रा को लेकर प्रदेश कांग्रेस ने व्यापक तैयारी शुरू कर दी है प्रदेश कांग्रेस के दिग्गज नेता कमलनाथ और दिग्विजय सिंह ने नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह और प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरुण यादव पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह सहित सभी बड़े नेताओं को राहुल गांधी की यात्रा के लिए अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गई है।

MP में चार-पांच दिन पहले आ सकती है भारत जोड़ो यात्रा

मध्यप्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा के प्रभारी पूर्व मंत्री और विधायक पीसी शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि मध्यप्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा 20 नवंबर के आसपास बुरहानपुर में आ सकती है। पहले इस यात्रा का मध्य प्रदेश में 24 या 25 नवंबर के आसपास आने का संभावना थी। लेकिन यात्रा की गति को देखते हुए अब ये यात्रा 25 नवंबर के पहले ही प्रदेश में प्रवेश कर सकती है। प्रदेश में कांग्रेस के कार्यकर्ता इस यात्रा को लेकर तैयारी कर रहे हैं।

इनके प्रभाव क्षेत्रों से गुजरेगी यात्रा

भारत जोड़ो यात्रा ब्रानपुर से मध्यप्रदेश में प्रवेश करेगी यह जिला प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरुण यादव के प्रभाव वाला माना जाता है इसी तरह खंडवा और खरगोन में भी अरुण यादव का प्रभाव वाला जिला माना जाता है। वही इंदौर दिग्विजय सिंह और जीतू पटवारी का प्रभाव वाला क्षेत्र माना जाता है जीतू पटवारी यहां से विधायक हैं और राहुल गांधी से सीधे जुड़े भी हुए हैं। वही उज्जैन जिला प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ की करीबी सज्जन सिंह वर्मा और दिग्विजय सिंह के करीबी प्रेमचंद गुड्डू के प्रभाव वाला माना जाता है वहीं आगर जिला दिग्विजय सिंह के प्रभाव वाला माना जाता है। इसलिए इन सभी नेताओं की राजनीतिक प्रतिष्ठा राहुल गांधी की इस यात्रा पर दांव पर रहेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+