Bhopal News: बॉक्स लगाओ गोरैया बचाओ, कार्यशाला में बच्चों को बताया कैसे करें गौरैया का संरक्षण

Bhoapl News: बॉक्स लगाओ गोरैया बचाओ संस्था ने गुरुवार को नीलबड़ स्तिथ गोल्डन आई रेस्टोरेंट में गौरैया सरंक्षण के लिए एक कार्यशाला का आयोजन किया, जिसमें कक्षा एक से कक्षा आठ तक के बच्चो ने भाग लिया। इस दौरान बच्चो को गौरैया सरंक्षण के बारे मैं विस्तार से जानकारी दी गई। बच्चों को बताया गया की, कैसे जूते के खाली बॉक्स के माध्यम से गौरैया को बचाया जा सकता है।

इस कार्यशाला का आयोजन सोहम ममता द्वारा किया गया था। आए हुए सभी बच्चो ने गौरैया के बॉक्स मैं सुंदर चित्रकारी की। इस अवसर पर सोहम ममतानी द्वारा गौरैया सरंक्षण पर एक व्याख्यान भी दिया गया, साथ ही अन्य बच्चो ने कविता के माध्यम से गौरैया चिड़िया पर अपने विचार सुनाए।

Put a box save the sparrow Durgesh Keshwani told children how to conserve the sparrow

बॉक्स लगाओ गौरैया बचाओ के सचिव अर्जुन कुमार ने बच्चो को गौरैया चिड़िया के महत्व के बारे में समझाया की कैसे यह छोटी सी चिड़िया हमारे लिए उपयोगी है। उन्होंने बच्चों को बताया की, गौरैया किसान मित्र है। किसानों की फसलों मैं जो कीट पतंगे होते है वह उनको खा जाती है, जिसके कारण किसानों को हानिकारक कीट नाशक दवाइयों का उपयोग नहीं करना पड़ता है। लेकिन अब इसकी आबादी बहुत कम हो गई है, इसलिए किसान कीटनाशक दवाइयों का उपयोग बहुत कर रहें है। इस वजह से बहुत सी बिमारिया हो रही है।

Put a box save the sparrow Durgesh Keshwani told children how to conserve the sparrow

इस कार्यक्रम के मुखिया अतिथि दुर्गेश केशवानी ने बच्चो को पर्यावरण के महत्व से संबधित जानकारी दी, साथ ही गौरैया सरंक्षण अभियान की जरूरत क्यों है इसकी विस्तार से जानकारी बच्चो को बताई।

Put a box save the sparrow Durgesh Keshwani told children how to conserve the sparrow

दुर्गेश केशवानी ने बच्चों को उपहार में जूते के बॉक्स वितरित किए, साथ ही सबको शपथ दिलाई की सभी बच्चे अपने घर में एक गौरैया का बॉक्स लगाएंगे। उन्होंने ने विशेष रूप से हरीश ममतानी का धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में अधिवक्ता सुनील जैन, संदीप शर्मा उपस्थित थे। सहयोगी के रूप में प्रशांत शुक्ला नित्य ठाकुर, सोहम ममतानी का योगदान प्रमुख रहा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+