पुरुषोत्तम शर्मा IPS : न्यूज एंकर की पुलिस को शिकायत, बोलीं-पितातुल्य DG चाय पीने आए थे मेरे फ्लैट पर
भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस के स्पेशल डीजी पुरुषोत्तम शर्मा के दो वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के मामले में अब नया मोड़ आ गया है। एक न्यूज एंकर पुलिस थाने पहुंच गई है। यह वही न्यूज एंकर है, जिसके फ्लैट पर डीजी शर्मा की पत्नी उनका पीछा करते हुए पहुंची और वीडियो बना लिया था।

घर के नजदीक थे तो चाय पर बुलाया था
न्यूज एंकर ने भोपाल के शाहपुरा पुलिस थाने में डीजी की पत्नी व बेटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है, जिसमें उसने उसकी छवि धूमिल करने और उसकी निजता का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है। शिकायत में एंकर ने यह भी कहा कि पत्रकारिता के पेशे में होने के कारण अधिकारियों और राजनेताओं से मिलना-जुलना लगा रहता है। रविवार को डीजी पुरुषोत्तम शर्मा का फोन आया था कि वह उनके घर के पास हैं। इसलिए मैंने उन्हें चाय पर बुला लिया। वह हमारे पितातुल्य हैं।
Recommended Video

एंकर ने कहा 'संस्थान ने मांगा जवाब, नौकरी संकट में'
शाहपुरा पुलिस थाना प्रभारी चंद्रभान पटेल ने कहा कि हमें न्यूज एंकर की ओर डीजी शर्मा के बेटे व पत्नी के खिलाफ शिकायत मिली है। जांच के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। एंकर ने अपनी शिकायत में कहा है कि जब डीजी उनके घर चाय पर आए हुए थे। तब उनकी पत्नी भी आ गई और उसने बैडरूम का वीडियो बनाया। फिर सोशल मीडिया पर वायरल करवाया दिया। इससे मेरी छवि धुमिल हो रही है। नौकरी भी दांव पर है। वीडियो वायरल होने के बाद संस्थान ने उससे जवाब मांगा है। वीडियो सोशल मीडिया पर इसे गलत तरीके से प्रचारित किया जा रहा है। इसलिए इस मामले में पुलिस उचित कार्रवाई करें।

डीजी शर्मा का पहला वीडियो
बता दें कि सोशल मीडिया में वायरल हो रहा डीजी शर्मा का पहला वीडियो रविवार सुबह भोपाल का बताया जा रहा है। यहां डीजी की पत्नी गुप्त कैमरा लगाकर न्यूज एंकर के फ्लैट पर अचानक पहुंचती है। यहां पर डीजी शर्मा पहले से ही सोफे पर बैठे मिले। फ्लैट में न्यूज एंकर भी मौजूद थी। डीजी की पत्नी ने इनके बीच अवैध संबंधों की बात कही और वीडियो सोशल मीडिया में वायरल करवा दिया।

डीजी शर्मा का दूसरा वीडियो
मध्य प्रदेश डीजी शर्मा के दूसरे वायरल वीडियो में वे अपनी पत्नी से मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। पुरुषोत्तम शर्मा के बेटे ने इसकी शिकायत सीएम और गृह मंत्री से करके पिता पर कार्रवाई की मांग की थी। इसके बाद पुरुषोत्तम शर्मा को मध्य प्रदेश के स्पेशल डीजी के पद से हटा दिया गया।

एक महीने से स्थिति ज्यादा खराब
शर्मा ने बताया कि उनका और उनकी पत्नी के बीच 12 साल से विवाद चल रहा है। एक महीने से स्थिति ज्यादा खराब हो गई थी। उस समय भी मैंने घर छोड़ दिया था। अभी भी घर छोड़ दिया है। वह मेरी निजी जिंदगी में दखल देती हैं। यह अधिकार किसी को भी नहीं है। लोगों से मिलने तक पर पाबंदी लगा रखी है।
-
MP Ladli Behna Yojana के 35वीं किस्त का पैसा आपके खाते में कब आएगा? क्या इस बार बढ़ेगी राशि? -
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट












Click it and Unblock the Notifications