Bhopal News: 40 हजार यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें, मंडीदीप और बिलकिसगंज में सिटी बस नहीं जाएगी

राजधानी भोपाल की ग्रामीण क्षेत्र में सफर करने वाले 40,000 यात्रियों को अब मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल, मंडीदीप और बिलकिसगंज के लिए सिटी बस सेवा बंद कर दी गई है। यह दोनों ही रूट नगर निगम सीमा के बाहर थे। हाई कोर्ट के आदेश के बाद भोपाल सिटी लिंक लिमिटेड (BCLL) ने मंगलवार दोपहर बाद बसों का संचालन बंद कर दिया।

बुधवार को भी सेवाएं बंद रहेगी। हाई कोर्ट की फैसले को लेकर बस ऑपरेटर और विभाग भी अपना पक्ष रखने की मूड में है। ताकि स्टे मिल सके। फिलहाल सिटी इन रूटों पर सिटी बस के बंद होने से करीब 40,000 से ज्यादा यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई है।

problems-increased-for-40-thousand-passengers-city-bus-will-not-go-to-mandideep-and-bilkisganj

बता दे गांधीनगर और चिरायु हॉस्पिटल से मंडीदीप के बीच कुल 46 सिटी बसें संचालित की जाती है। इसके अलावा बिलकिसगंज के लिए 12 सिटी बसों का संचालन किया जाता है। लेकिन अब दोनों ही जगह पर सिटी बस ग्रामीण क्षेत्रों में नहीं जा सकेगी। बता दे मंडीदीप जाने वाली बसें में शहरी सीमा यानी मिसरोद के आगे नहीं जाएगी। इसी तरह भोपाल रेलवे स्टेशन से बिलकिसगंज झागरिया जाने वाली सिटी बसें अब नील बढ़ता घी चलेगी, यह बसें रातीबड़ भी नहीं जाएगी।

जानकारी के अनुसार जबलपुर हाईकोर्ट ने अमृत योजना के तहत संचालित सिटी (मेट्रो) बसों का संचालन नगर निगम सीमा के बाहर नहीं करने का फैसला सुनाया है। हाई कोर्ट ने राज्य शासन के सदेश को निरस्त कर दिया जिसमें नगर निगम सीमा के बाहर 25 किलोमीटर के दायरे में सिटी बस संचालित करने की अनुमति दी गई थी।

हाई कोर्ट ने अपने आदेश में बताया कि जिस योजना के तहत उक्त आदेश जारी किया गया था, उसका गजट नोटिफिकेशन नहीं हुआ है। मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 99 के तहत योजना का गजट नोटिफिकेशन जरूरी है। हाई कोर्ट ने भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर समेत सभी नगर निगम यहां पर सिटी बसों का संचालन होता है, उन्हें आदेश जारी किए हैं।

हालांकि सिटी बसों के संचालन बंद होने से प्राइवेट बस ऑपरेटर की खुशी बढ़ गई है। दरअसल, सिटी बसों के संचालन से प्राइवेट बस ऑपरेटर की बसें खाली चल रही थी। उन्हें आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ रहा था। गौतलब है कि अमृत योजना के तहत चलाई गई बसों पर सरकार सिटी बसों के संचालन में सब्सिडी दे रही थी। इसके कारण प्राइवेट बस ऑपरेटर को सिटी बस के मुकाबले किराया लेने में नुकसान हो रहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+