Priyanka Gandhi: धार में प्रियंका गांधी का होगा भव्य स्वागत, कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने दी जानकारी

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जान उत्साह का संचार करने के लिए कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का गुरूवार को एक एमपी प्रवास पर रहेंगी। प्रियंका गांधी यहां धार जिले के मोहनखेड़ा में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व सीएम कमलनाथ के साथ एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगी। इस दौरान प्रियंका धार के मोहनखेड़ा में अन्य कार्यक्रमों में भी शामिल होंगी।

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुरेन्द्र राजपूत ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया कि प्रियंका गांधी 05 अक्टूबर को सुबह 9.15 बजेेे नई दिल्ली से विशेष वायुयान से प्रस्थान कर पूर्वान्ह 10.45 बजे इंदौर एयरपोर्ट पहुंचेगी। प्रियंका पूर्वान्ह 11 बजे इंदौर से धार जिले के मोहनखेड़ा के लिए रवाना होंगी और पूर्वान्ह 11.30 बजे मोहनखेड़ा पहुंचेंगी। जहां वे सुबह 11.40 बजे जैन तीर्थ स्थल का दर्शन और तीर्थ स्थल के ट्रस्टी प्रतिनिधियों द्वारा आयोजित स्वागत समारोह में शामिल होंगी।

Priyanka Gandhi will be given grand welcome in Dhar Congress Surendra Rajput gave information

प्रियंका उसी दिन मोहनखेड़ा में ही दोपहर 12 बजे आदिवासी जननायक क्रांतिकारी नेता, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अमर शहीद टंट्या मामा की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में शामिल होंगी। प्रियंका गांधी दोपहर 12.20 बजे मोहनखेड़ा में कांग्रेस की विशाल जनसभा को संबोधित करेंगी। वे दोपहर 13.45 बजे मोहनखेड़ा से इंदौर के लिए रवाना होगी और वहां से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगी।

विगत दिनों में एमपी में प्रियंका गांधी का जबलपुर और ग्वालियर के बाद यह तीसरा दौरा होगा। पहले दो दौरों में मिले अपार जनसमर्थन को देखते हुएभाजपा की शिवराज सरकार हलाकान है कि श्रीमती प्रियंका गांधी जी की सभाओं में लाखों की संख्या में जनता आ रही है। वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सुनने के लिए 'एक कार और तीन बेकार' के नारे के बावजूद लाखों कुर्सियां खाली पड़ी हैं। शिवराज सिंह चौहान को अपने केद्रीय नेतृत्व को जबाव देते नहीं बन रहा है। यही कारण है कि नरेन्द्र मोदी ने अब तक उन्हें चुनाव लड़ने के लिए टिकिट नहीं दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+