मध्य प्रदेश : मेडिकल एजुकेशन में बदलाव के बाद अब कुलपति का नाम कुलगुरु रखने की तैयारी
भोपाल, 6 सितम्बर। मध्य प्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार मेडिकल एजुकेशन के बाद अब उच्च शिक्षा में बदलाव की तैयारी में है। इस तरह के संकेत उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव ने दिए हैं।
Recommended Video

मीडिया से बातचीत में मोहन यादव ने कहा कि कुलपति का नाम बदलकर कुलगुरु रखने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इस संबंध में सुझाव भी मांगे गए हैं।
न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में उच्च शिक्षा मोहन यादव ने मीडिया से बातचीत में कहा कि कुलपति का नाम बदलकर कुलगुरु रखने की योजना है। कैबिनेट की स्वीकृति के बाद कुलपति का नाम कुलगुरु हो जाएगा। कुलपति का नाम बदलने की बात पर मोहन यादव ने तर्क दिया कि कुलपति की तुलना में कुलगुरु लोगों के गले से ज्यादा उतरता है। इसलिए कुलपतियों से आग्रह किया है कि इस नाम पर विचार किया जाना चाहिए।
बता दें कि कुलपति का नाम बदलने से पहले मध्य प्रदेश में चिकित्सा शिक्षा मंत्री के प्रस्ताव पर मेडिकल की पढ़ाई पढ़ रहे छात्र-छात्राओं के लिए आरएसएस संस्थापक डॉ. हेडगेवार, जनसंघ संस्थापक दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. भीम राव आंबेडकर, स्वामी विवेकानंद के विचारों को पाठ्यक्रम में शामिल किया गया था। यह फैसला भी सुर्खियों में रहा था।












Click it and Unblock the Notifications