Bhopal News: गरीब-मजदूरों को 5 रुपये में सड़क पर ही मिलेगा भरपेट भोजन, CM शिवराज ने 'चलित रसोई' को किया रवाना
Bhopal News: मध्य प्रदेश में गरीब मजदूरों को भोजन के लिए ज्यादा रुपए नहीं चुकाने होंगे। दरअसल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल के स्मार्ट सिटी पार्क से दीनदयाल रसोई योजना के अंतर्गत "चलित रसोई केंन्द्रों" को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
दीनदयाल रसोई योजना में 10 लाख से अधिक जनसंख्या वाले नगरपालिक निगम इंदौर में 4, भोपाल में 3 तथा जबलपुर एवं ग्वालियर में 2-2 चलित रसोई केन्द्र शुरू किये जा रहे हैं। शेष 12 नगरपालिक निगमों सहित पीथमपुर एवं मण्डीदीप नगरीय निकाय में एक-एक चलित रसोई केन्द्र शुरू किये जा रहे हैं।

इस मौके पर सीएम शिवराज ने कहा कि दीनदयाल चलित रसोई योजना आज हम प्रारंभ कर रहे हैं। नगरों में मजदूरी के लिए आने वाले हमारे गरीब भाई-बहनों को अब ₹5 में भरपेट भोजन दिया जायेगा, ताकि उनकी खून-पसीने की बड़ी कमाई भोजन में ही न चली जाए।
Recommended Video

सीएम शिवराज ने कहा कि गरीब रसोई तक भोजन करने क्यों आए, आने जाने में ही समय और पैसा खर्च हो जाएगा। इसलिए मन में ये विचार आया कि जहां गरीब भाई-बहन हैं वहीं रसोई ले जाएं। इसलिए चलित रसोई योजना प्रारंभ की। दीनदयाल उपाध्याय जी कहते थे। दरिद्र ही नारायण है, गरीब ही तुम्हारा भगवान है और उसकी सेवा भगवान की पूजा है। यह मेरे लिए मंत्र है। इसलिए आज हम दरिद्र नारायण की सेवा के लिए दीनदयाल चलित रसोई योजना प्रारंभ कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications