Bhopal पुलिस ने ढूंढे 500 से ज्यादा गुम हुए मोबाइल, अब इस तरह मालिकों तक पहुंचाए जाएंगे
राजधानी भोपाल में लगातार गुम हो रहे मोबाइल फोन को लेकर पुलिस के द्वारा सख्त एक्शन लिया गया था, जहां इस एक्शन का परिणाम ये रहा की पुलिस की लॉस्ट सेलफोन यूनिट (सायबर क्राइम पुलिस) के द्वारा लगभग 500 से ज्यादा मोबाईल बरामद किए गए हैं, जिनकी किमत लगभग 76 लाख से ज्यादा बताई जा रही है।
वहीं अब पुलिस मोबाइल को मालिकों के सुपुर्द करेगी। पुलिस के द्वारा बरामद किए गए मोबाइल अलग-अलग राज्यों और शहरों के लोगों के हैं, जिन्हें खोजकर पुलिस मोबाइल लौटाने का काम करेगी।

76 लाख के मोबाइल बरामद
राजधानी में लगातार मोबाइल फोन गुम होने की वारदार सामने आ रही थी, जिसको मद्देनजर रखते हुए जनसाधारण की सुविधा के लिए पुलिस आयुक्त हरिनारायणाचारी मिश्र, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अनुराग शर्मा के दिशा-निर्देशन में पुलिस उपायुक्त क्राइम श्रुतकीर्ति सोमवंशी और अन्य अधिकारियों के नेतृत्व में लॉस्ट सेलफोन यूनिट द्वारा मेहनत व लगन से लगातार किये गए कार्य के फलस्वरूप सायबर 502 गुम हुए मोबाइल तलाश कर बरामद करने में सफलता प्राप्त की है, जिनकी अनुमानित कीमत 76 लाख रूपये है।
इन राज्यों के मोबाइल बरामद
लॉस्ट सेल फोन यूनिट द्वारा मध्यप्रदेश के जिलों जैसे रायसेन, विदिशा, राजगढ, सीहोर, नरसिंहपुर, सागर, होशंगाबाद, ग्वालियर, इन्दौर, भोपाल के अतिरिक्त देश के अलग-अलग राज्यों से जैसे छत्तीसगढ़, गुजरात, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार आदि से तकनीकी एनालिसिस एवं अन्य संसाधनों के माध्यम से आवेदकों के गुम मोबाईल बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। इससे पहले भी प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से पुलिस ने मोबाइल बरामद किए हैं, जहां मोबाइल को पुलिस ने मोबाइल मालिकों तक पहुंचा दिया है। वहीं अब एक बार फिर राजधानी भोपाल में मोबाइल की बड़ी संख्या पुलिस ने बरामद की है, जहां पुलिस सब इन मोबाइल को मोबाइल मालिक को तक पहुंचाएगी।
ये भी पढ़े- Ujjain news: चप्पे-चप्पे पुलिस की पैनी नजर, चेकिंग में लाखों की कीमत के मादक पदार्थों का जखीरा जप्त












Click it and Unblock the Notifications