PM Modi Bhopal News: भोपाल पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी, CM शिवराज ने हाथ जोड़कर किया स्वागत
पीएम नरेंद्र मोदी आज मध्य प्रदेश की पहली और देश की 11वीं वंदे भारत एक्सप्रेस को रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) आज भोपाल पहुंचे। जहां एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हाथ जोड़कर उनका स्वागत किया। बता दे पीएम भोपाल में कंबाइंड कमांडर्स कॉन्फ्रेंस 2023 में शामिल होंगे और इसके बाद रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पहुंचकर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी भोपाल में आपका स्वागत है।देश की राजधानी को देश के हृदय से जोड़ने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस के शुभारंभ के साथ ही समग्र विकास का आपका भव्य सपना साकार हो रहा है।
भोपाल जिला प्रभारी मंत्री भूपेंद्र सिंह ने भोपाल के लाल परेड मैदान स्थित हेलीपैड पर प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया यहां से पीएम मोदी हेलीकॉप्टर से कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में आयोजित संयुक्त कमांडर सम्मेलन में शामिल होने के लिए रवाना हुए। यह सम्मेलन तैयार पुनरुत्थान प्रासंगिक थीम पर आयोजित किया गया है।
स्वागत कार्यक्रम स्थगित
बता दे इंदौर के स्नेह नगर के पास पटेल नगर स्थित श्री बेलेश्वर महादेव मंदिर में हुए हादसे में श्रद्धालुओं की दुखद मृत्यु के बाद प्रधानमंत्री मोदी के रोड शो और सभी प्रकार के स्वागत कार्यक्रमों को स्थगित कर दिया गया। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी वंदे भारत एक्सप्रेस का शुभारंभ रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से करेंगे पहले हमने विचार किया था कि प्रधानमंत्री मोदी प्रदेश को बड़ी सौगात देने आ रहे हैं, इसलिए उनका भव्य स्वागत किया जाएगा, लेकिन अब हमने विचार किया है कि उनका रोड शो नहीं करेंगे।
18 ट्रेनों के प्लेटफार्म बदले गए
PM नरेंद्र मोदी के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर आने की तैयारियां पूरी हो गई है। 18 ट्रेनों के प्लेटफार्म बदले गए हैं। इसी तरह स्टेशन पर अन्य व्यवस्थाएं देखी जा रही है। प्रधानमंत्री मोदी यहां वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। उनके लिए आरकेएमपी पर रेड कारपेट बिछाया गया है। इसके साथ ही शहर का ट्राफिक भी शनिवार को सुबह से कई जगहों पर बदला हुआ है।
पीएम राजधानी में 216 विद्यार्थियों से करेंगे चर्चा
पीएम नरेंद्र मोदी आज भोपाल पहुंच गए हैं। वे कमांडर कांफ्रेंस में हिस्सा लेने के साथ ही रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर नई दिल्ली जाने वाली वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। इस दौरान वे राजधानी के 37 विद्यार्थियों के साथ 216 चयनित विद्यार्थियों के साथ वंदे भारत ट्रेन में बैठकर विदिशा तक यात्रा करेंगे। प्रधानमंत्री ट्रेन को रवाना करने के पूर्व ट्रेन का निरीक्षण करेंगे और इन विद्यार्थियों के बीच पहुंचकर चर्चा भी करेंगे। इस संबंध में पश्चिम मध्य रेल बोर्ड ने स्कूल शिक्षा विभाग की प्रमुख सचिव रश्मि शर्मा को पत्र लिखा था। रेलवे ने कुछ स्कूलों 10-10 विद्यार्थियों का चयन करने के लिए अनुरोध किया था।
इसके बाद शिक्षा विभाग ने निलंबन लेखन प्रतियोगिता कराकर राजधानी के सिटी स्कूलों के 216 विद्यार्थियों का चयन किया है। स्कूल शिक्षा विभाग के सहायक कनक प्रसाद ने बताया कि विभाग ने राजधानी के आठ सीएम राइस स्कूल, उत्कृष्ट विद्यालय और कुछ निजी स्कूलों को आठवीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के बीच निबंध और पेंटिंग प्रतियोगिता कराने का सुझाव दिया था। सभी स्कूलों ने बेहतर प्रदर्शन करने वाले और विजेता विद्यार्थियों का नाम शामिल किया है। ये सभी विद्यार्थी प्रधानमंत्री से मिलने के लिए सवाल तैयार करने में जुटे रहे।












Click it and Unblock the Notifications