Bhopal में कॉमन सिविल कोड पर पीएम मोदी का बयान, 'वोट बैंक के भूखे लोग...', भड़काने का काम कर रहे हैं

PM Modi's statement on Common Civil Code: यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भोपाल में बीजेपी बूथ कार्यकर्ता सम्मलेन में बड़ा बयान दिया हैं। कार्यकर्ता के एक सवाल का जबाव देते हुए मोदी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट कह रही है कि कॉमन सिविल कोड लाओ। लेकिन विपक्ष नहीं चाहता।

मोदी ने भोपाल में अपने अंदाज में समान नागरिक संहिता की व्याख्या की। बोले कि एक परिवार में अलग-अलग कानून कैसे चल सकते हैं? जबकि हमारा संविधान खुद समान नागरिकता अधिकार की इजाजत देता हैं। विपक्षी दलों का नाम लिए बिना मोदी ने करारा हमला बोला।

pm-modis-statement-on-common-civil-code-in-bhopal

मोदी ने कहा कि इस कानून को लेकर राजनीति हो रही हैं। दोहरी व्यवस्थाओं से कोई देश कैसे चल सकता हैं। लेकिन वोट बैंक के भूखे लोग नहीं चाहते कि कॉमन सिविल कोड लागू हो। पीड़ित, शोषित लोगों को इंसाफ मिले। इस बहाने मुस्लिमों को भड़काया जा रहा हैं।

पीएम मोदी ने पसमांदा मुस्लिमों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इन भाई-बहनों का वोट बैंक की राजनीति करने वालों ने तो जीना मुश्किल करके रखा है। वे तबाह हो गए, कोई फायदा नहीं मिला। कष्ट में गुजारा करते हैं। उनकी आवाज सुनने के लिए कोई तैयार नहीं। उनके ही धर्म के एक वर्ग ने पसमांदा मुसलमानों का शोषण किया है। इस पर देश में कभी चर्चा नहीं हुई। इनके साथ भेदभाव हुआ। इसका नतीजा इनकी कई पीढ़ियों को भुगतना पड़ा। भाजपा सबका विकास, सबका साथ की भावना से काम कर रही है। तलाक और यूनिफॉर्म सिविल कोड पर प्रधानमंत्री से उत्तरप्रदेश की BJP कार्यकर्ता रानी चौरसिया ने सवाल पूछा था- तीन तलाक और यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर मुस्लिम भाई-बहनों का भ्रम कैसे दूर करें? उन्होंने दोहरी व्यवस्थाओं में देश चलने पर चिंता भी जताई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+