पीएम मोदी भारतीयों को यूक्रेन से सुरक्षित निकालने के लिए 4 केंद्रीय मंत्रियों को भेजने का फैसला-चौहान
गाजीपुर, 28 फरवरी। उत्तर प्रदेश चुनाव में दूसरी पारी के लिए भाजपा ने पूरा जोर लगा रखा है। कई बड़े नेताओं को चुनाव प्रचार के लिए मैदान में उतार रखा है।
Recommended Video
Ukraine-Russia War: Ukraine के पड़ोसी देशों में भेजे जाएंगे मोदी सरकार के 4 मंत्री | वनइंडिया हिंदी

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में रैली को सम्बोधित करते हुए कहा कि मेरा मानना है कि पीएम मोदी का जन्म भारत में राक्षसों को नष्ट करने और लोगों का कल्याण करने के लिए हुआ है। पीएम मोदी ने आज 4 केंद्रीय मंत्रियों को यूक्रेन से सुरक्षित निकालने के लिए 4 केंद्रीय मंत्रियों को भेजने का फैसला किया है।
उल्लेखनीय है कि यूक्रेन-रूस के बीच जारी जंग में हजारों भारतीय नागरिक यूक्रेन में फंसे हुए हैं। इनमें बड़ी संख्या एमबीबीएस स्टूडेंट की है। भारत सरकार यूक्रेन से विद्यार्थियों को सुरक्षित वतन वापसी के लिए ऑपरेशन चला रखा है।












Click it and Unblock the Notifications