PM Awas Yojana : जोबट नगर परिषद देशभर में अव्वल, ओवरऑल परफॉर्मेंस में मध्यप्रदेश को मिला दूसरा नंबर
"PM Awas Yojana" में शहरी पुरस्कार के डेढ़ सौ दिन के चैलेंज में मध्यप्रदेश को देशभर में दूसरा स्थान मिला है। जबकि नगर परिषदों में जोबट ने अपनी श्रेणी में देश में पहला स्थान प्राप्त किया है।
PM Awas Yojana : प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी पुरस्कार के डेढ़ सौ दिन के चैलेंज में मध्यप्रदेश को देशभर में दूसरा स्थान मिला है। जबकि नगर परिषदों में जोबट ने अपनी श्रेणी में देश में पहला स्थान प्राप्त किया है। जोबट को इस श्रेणी में प्रथम पुरस्कार मिला है। मध्य प्रदेश के नगरीय विकास और आवास विभाग मंत्री भूपेंद्र सिंह के प्रमुख सचिव मनीष सिंह और आयुक्त भरत यादव कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों पुरस्कार ग्रहण करेंगे। राजस्थान की जयपुर में कल से दो दिवसीय राष्ट्रीय हाउसिंग कॉन्कलेव शुरू हो रहा है इसमें सभी राज्यों के नगरी विकास और आवास विभाग के मंत्री अधिकारी आ रहे हैं। यहां पीएम आवास में बेहतर काम करने वाले राज्यों की प्रदर्शनी भी लगेगी और राज्यों के मंत्री तथा अधिकारी अपने अनुभव भी आपस में शेयर करेंगे।

एमपी पर लगी पुरस्कारों की जड़ी
ग्रुप एक में मध्य प्रदेश को चार बड़े पुरस्कार मिले इसके अलावा विशेष श्रेणी के 14 पुरस्कारों में भी तीन पुरस्कार मध्य प्रदेश को मिले है। मध्य प्रदेश को इस योजना में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले राज्यों का द्वितीय पुरस्कार प्राप्त हुआ है इस श्रेणी में प्रदेश को तीन पुरस्कार मिले सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले नगर निगम में आबादी के हिसाब से देवास नगर निगम को सबसे अच्छा प्रदर्शन करने के लिए द्वितीय पुरस्कार मिला है। वही इस श्रेणी में तीन पुरस्कार मिलेंगे। सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाली नगर पालिका में गोहद नगर पालिका को सबसे अच्छा प्रदर्शन करने के लिए द्वितीय पुरस्कार मिला है। इस श्रेणी में प्रदेश को पांच पुरस्कार मिलेंगे सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाली नगर परिषद की श्रेणी में आबादी के हिसाब से जोबट नगर परिषद को प्रथम पुरस्कार मिला है। इस श्रेणी में प्रदेश को पांच पुरस्कार मिलेंगे।












Click it and Unblock the Notifications