Bhopal News: पिपलानी थाना क्षेत्र में विधवा महिला से शादी का जहां शादी कर युवक ने किया दुष्कर्म
राजधानी भोपाल की पिपलानी थाना क्षेत्र में विधवा महिला को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने है। बताया जा रहा है कि पति की मौत के बाद महिला अपनी सहेली के माध्यम से एक युवक से मिली थी, जिससे उसका परिचय हो गया था। युवक ने धीरे-धीरे महिला को अपने प्रेम जाल में फसाया और उसके बाद शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
पिपलानी थाना पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि 30 वर्षीय महिला अपने पति की मौत के बाद एक निजी फॉर्म में काम करने लगी। महिला अपने 10 वर्षीय बेटे के साथ रहती है लगभग 1 साल पहले उसकी सहेली के माध्यम से जहांगीराबाद में रहने वाले युवक शाहवर से उसकी जान पहचान हुई। आरोपी युवक पैसे से वाहन चालक है। युवक ने महिला की मजबूरी को समझते हुए छोटे-छोटे काम में उसकी मदद करना शुरू कर दिया।

इसके बाद दोनों के बीच जान पहचान बढ़ गई और मामला प्रेम प्रसंग तक पहुंच गया। इस बीच शाहवर ने महिला से शादी करने और उसके बेटे को अपनाने की बात कही इससे महिला उसे पर काफी भरोसा करने लगी। इसके बाद उसने महिला का फायदा उठाते हुए उसके साथ शारीरिक संबंध बना लिए।
पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि विगत 1 मई को शावर महिला के घर पहुंचा और उसे अकेला पाकर दुष्कर्म किया। उसके बाद शादी करने का भरोसा देकर में महिला का शारीरिक शोषण करने लगा। पिछले दिनों महिला ने शाहवर से शादी करने के बारे में बात की तो वह सब मुकर गया और महिला को धमकी देने लगा कर उसने किसी को बताया तो वो उसे जान से मार देगा। महिला की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म धमकाने का केस दर्ज कर आरोपी शाहवर की तलाश शुरू कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications