भोपाल में पेट्रोल ने तोड़े रिकॉर्ड, 115.62 रुपए प्रति लीटर हुई कीमत
भोपाल, 22 अक्टूबर, 2021: पेट्रोल-डीजल की कीमतें आए रोज नया रिकॉर्ड बनाते जा रही हैं। लगातार तीसरे दिन पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े हैं। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पेट्रोल अब 115.62 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं, डीजल की कीमत भी बढ़कर 104.98 रुपये प्रति लीटर हो गई है। न्यूज एजेंसी के मुताबिक, तेल कंपनियों ने पेट्रोल की कीमतों में 35 पैसे की और डीजल की कीमतों में भी 35 पैसे तक की बढ़ोतरी की है। इस तरह दोनों की ही कीमतें नया रिकॉर्ड बना रही हैं।
Recommended Video
भोपाल
में
दिल्ली-मुंबई
से
महंगा
पेट्रोल
भोपाल
के
अलावा
राष्ट्रीय
राजधानी
दिल्ली
की
बात
की
जाए
तो
पेट्रोल-डीजल
की
नई
कीमतें
लागू
होने
के
बाद
राजधानी
दिल्ली
में
पेट्रोल
की
कीमत
106.89
रुपए
प्रति
लीटर
हो
गई
है।
वहीं,
डीजल
95.62
रुपए
प्रति
लीटर
की
दर
से
बिक
रहा
है।
इसी
तरह
देश
की
आर्थिक
राजधानी
कहे
जाने
वाली
मुंबई
में
पेट्रोल
अब
112.78
रुपए
प्रति
लीटर
बिक
रहा
है।
वहीं,
डीजल
103.63
रुपए
प्रति
लीटर
बिक
रहा
है।
फिर महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, चेक करें आज का रेट
पेट्रोल पंप पर मोबाइल देख रहे एक शख्स ने कहा कि, "भोपाल में कीमतें देश के सबसे बड़े शहरों से भी ज्यादा हो गई हैं। इस बारे में यही बताया जा रहा है कि, घरेलू तेल कंपनियों ने शुक्रवार यानी 22 अक्टूबर को लगातार तीसरे दिन पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की है। मगर, जनता को राहत सरकार दे सकती है। सरकार को टैक्स कम कर देना चाहिए।"