MP News: पेंशनरों को इसी माह 9% महंगाई राहत मिलने के आसार, सहमति के लिए छत्तीसगढ़ को लिखा जा रहा है पत्र
MP Pension News:मध्यप्रदेश के साढ़े चार लाख पेंशनरों को इसी माह 9% प्रतिशत महंगाई राहत की सौगात दी जा सकती है। नियमित कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाने और संविदा कर्मचारियों को नियमित के समकक्ष (100%) वेतन देने के निर्णय के बाद प्रदेश की शिवराज सरकार पेंशनरों की मांग पर ध्यान दे रही है।
नियमित कर्मचारियों के समान पेंशनरों को भी 42% महंगाई राहत देने पर पारस्परिक सहमति प्राप्त करने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार को पत्र लिखा जा रहा है। केंद्र के पेंशनरों को जनवरी 2023 में ही 42% महंगाई राहत मिल रही है।

बता दे इससे पहले प्रदेश सरकार ने जनवरी में पेंशनरों की पेंशन 33 से बढ़ाकर 38% कर दी थी, पर छत्तीसगढ़ सरकार की सहमति ना मिलने के कारण पेंशनरों को अब तक इसका लाभ नहीं मिल सका है। नवंबर में एमपी के साथ ही छत्तीसगढ़ में भी विधानसभा के चुनाव होने हैं। ऐसे में दोनों राज्यों की सरकारों के लिए कर्मचारी और पेंशनर महत्वपूर्ण हो जाते हैं। शिवराज सरकार ने नियमित और संविदा कर्मचारियों को तो खुश कर दिया है। अब पेंशनरों की बारी है।
बताया जा रहा है कि जल्दी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पेंशनरों की महंगाई राहत में 4% की वृद्धि की घोषणा कर सकते हैं। मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी कल्याण समिति के अध्यक्ष रमेश चंद्र शर्मा ने सीएम शिवराज को पत्र लिखकर प्रदेश के पेंशनरों को 42% महंगाई राहत देने पर छत्तीसगढ़ की सहमति लेने का अनुरोध किया है।












Click it and Unblock the Notifications